Pakur News: वोट बैंक की राजनीति में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुलाया: भाजपा – Hindustan

Pakur News: राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अटल चौक स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय के समक्ष कांग्रेस नेता‌ व सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक साहा ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वंदे मातरम् के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक साहा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक की राजनीति के कारण राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को भुला दिया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय भावना और करोड़ों देशवासियों की आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से देश की जनता और राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा से माफी मांगने की मांग की।

भाजपा जिला महामंत्री रूपेश भगत ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के गायन को लेकर जिस प्रकार की स्थिति बनी, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस नेताओं के इस कथित रवैये को देख रही है और इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का कार्य किया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि वंदे मातरम् के एक-एक शब्द में भारत माता के प्रति श्रद्धा और समर्पण की भावना निहित है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान असंख्य देशभक्तों ने इसी राष्ट्रभावना से प्रेरित होकर बलिदान दिया, गोलियां और लाठियां खाईं तथा वर्षों तक जेल की यातनाएं सहन कीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ और वोट बैंक की राजनीति के कारण राष्ट्रगीत के गौरव को नजरअंदाज किया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि वंदे मातरम् का सम्मान प्रत्येक भारतीय का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुग्राहित प्रसाद साह, प्राची चौधरी, सोहन मंडल, धर्मेंद्र त्रिवेदी, दुलाल सिंह, सादेकुल आलम, रतन भगत, मनीष चौबे आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे。

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News