इंदौर, एजेंसी। मध्यप्रदेश में अब विद्यार्थी हिंदी माध्यम से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकेंगे। इंदौर के श्री जीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में नए शैक्षणिक सत्र से हिंदी माध्यम में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को अंतिम वर्ष में राज्य सरकार की ओर से दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।संस्थान में हिंदी माध्यम के विशेष वर्ग के लिए 30 सीटें तय की गई हैं। इनमें करीब 20 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। यह पहल नई शिक्षा नीति के तहत शुरू की गई है। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख सुनील अजमेरा ने बताया कि 12वीं तक हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले कई विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान कठिनाई होती है।
कई विद्यार्थी विषय को समझने में परेशानी के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं। इसी समस्या को देखते हुए हिंदी माध्यम में भी सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की गई है। विद्यार्थी हिंदी में पढ़ाई के साथ परीक्षा भी दे सकेंगे। पाठ्यक्रम शुरू करने से पहले संस्थान ने करीब चार वर्ष तक तैयारी की। विभाग के सहायक प्राध्यापक विवेक तिवारी के अनुसार, इस दौरान अंग्रेजी की तकनीकी अध्ययन सामग्री का हिंदी में अनुवाद किया गया। शिक्षकों को हिंदी में तकनीकी विषय पढ़ाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play