मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में गुरुवार को राजभाषा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) के तत्वावधान में राजभाषा संगोष्ठी आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता कवि-साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने कहा कि हिंदी के संरक्षण और संवर्धन में गैर-हिंदी भाषी महापुरुषों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लोकमान्य तिलक, महात्मा गांधी, काका साहब कालेलकर और सी. राजगोपालाचारी जैसे लोगों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने हिंदी को भाषाई विविधता के बीच जोड़ने वाली कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि देश की सभी भाषाओं को अपनी मूल लिपि के साथ नागरी लिपि में लिखने का भी अभ्यास किया जाना चाहिए। हिंदी विभिन्न राज्यों की मातृभाषाओं के समृद्ध खजाने को एक सूत्र में जोड़ने का माध्यम बन सकती है। उन्होंने रामचरितमानस और हिंदी को भारतीय सांस्कृतिक की जड़ों से भी जोड़ा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के हिंदी संबंधी संदेश, जावेद अख्तर, आशुतोष राणा और हास्य कवि अशोक चक्रधर की वीडियो क्लिप भी दिखाई गई। अंत में मंडल वित्त प्रबंधक ने अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित मंडल के अधिकारी मौजूद रहे। नराकास के अध्यक्ष सह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेमरंजन कुमार ने भी हिस्सा लिया। केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों, उपक्रमों, बैंकों और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
शॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play