Meerut News: परिवार के साथ आगरा में घूमने गई नवाबगढ़ी निवासी युवती लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया। युवती के भाई ने गुरुवार को थाने में तहरीर देकर पुलिस से उसकी गुमशुदगी दर्ज कर बरामदगी की मांग की है। नवाबगढ़ी निवासी वसीम पुत्र ईसा ने बताया कि बीती 27 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ आगरा में घूमने गया था। रात में वे आगरा के एक होटल में रुके। बताया कि रात करीब साढे़ 12 बजे उनकी बहन फिरदोस होटल से बाहर घूमने की बात कहकर निकली। उसके बाद वापस होटल नहीं आई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
गुरुवार को थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और किसी अनहोनी की आशंका जताकर उसकी बरामदगी की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play