रामगढ़, प्रतिनिधि। कस्तूरबा इंटर महिला कॉलेज रामगढ़ कैंट में हिंदी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति छात्राओं में जागरूकता, प्रेम एवं सम्मान की भावना विकसित करना तथा हिंदी के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामगढ़ कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉक्टर शारदा प्रसाद, व कस्तूरबा कॉलेज की प्राचार्या उमा सेन गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ता शारदा प्रसाद, महेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा है।
वर्तमान समय में हिंदी को तकनीक एवं शिक्षा के क्षेत्र से जोड़ते हुए इसके व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कविता पाठ, भाषण व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। इस अवसर पर शशिधर कुमार अंजू वर्मा, मधु सिंह, शाहिदा खातून, गोविंद झा, प्रिया रानी, नीलिमा झा, आदि शिक्षिकाएं भी मौजूद थी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play