हर घर तिरंगा अभियान के तहत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को तिरंगा रैली निकाली गई। रैली हिंदू हॉस्टल से शुरू होकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल के गेट नंबर तीन तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। रैली को सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अनिल कुमार और उप नियंत्रक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के चौथे दिन निकली तिरंगा यात्रा में स्काउट गाइड के अध्यापकों व छात्रों, सिविल डिफेंस और होमगार्डकर्मियों समेत संस्कृति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
स्मारक स्थल पहुंचकर सभी ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली में भारत स्काउट गाइड के फिरोज अहमद खान की टीम, नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नीरज मिश्रा की टीम, संस्कृति विभाग के पांडुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर और क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी राकेश कुमार वर्मा समेत होमगार्ड के नामित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।प्रतिभागियों से हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया गया। साथ ही हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ अधिक से अधिक सेल्फी अपलोड करने की अपील की गई। शाम पांच बजे चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोक गायिका प्रतिमा मिश्रा ने देशभक्ति गीतों के अलावा सावन-कजरी के गीत भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन से पूर्व क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी राकेश कुमार वर्मा ने कलाकारों को सम्मानित किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play