हिन्दी भाषा और समृद्ध करने को लेकर अतिथियों ने रखे अपने विचार – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | बक्सर
प्रह्लाद राय टीचर्स ट्रेनिंग कालेज, तियरा, बक्सर के सभागार में “हिन्दी पखवारा” के तहत एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एड प्रथम वर्ष, सी. एड. द्वितीय बहिन एवं डी.एल.एम. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं ने भाग लिया तथा “हिन्दी हमारी संस्कृति का आधार स्तम्भ है” इसे और समृद्ध बनाने का प्रयास किया जाए, इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान तमन्ना, काजल, मनीष, रुमन, इजहार आलम, अमिता बच्चन आदि प्रशिक्षुओं ने देश को समृद्ध बनाने के लिए “हिन्दी” के योगदान को आह्वान किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण महाविद्यालय पीआरटीटीसी तियरा के प्राध्यापकों सतीश चंद्र श्रीवास्तव डॉ रविंद्र कुमार सिंह दीनानाथ यादव सुनील कुमार यादव करण सिंह यादव देवेंद्र कुमार सिंह डॉक्टर पंकज कुमार त्रिपाठी ने भी अपने विचार साझा किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विरुद्ध प्रसाद एवं मंच संचालन जितेंद्र ठाकुर ने किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News