हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक प्राइवेट बस के खाई में गिरने की खबर है, जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 11 अन्य लोग घायल हैं. यह बस बैरागढ़-चंबा मार्ग पर हुआ यह बस शर्मा ट्रेवल्स की बताई जा रही है, जब यह बस पतवार सर्किल के करीब बैरागढ़ चुलुंग मोड़ पर पहुंची तो अपना संतुलन खो बैठी.और 100 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसे के वक्त बस में कम से कम 20-25 लोग सवार थे. यह दुर्घटना सुबह सवा 7 बजे के करीब की बताई जा रही है.
थोड़ी देर पहले बहुत ही दुखदायी हादसा जिला चंबा में हुआ है। बैरागढ़ से चम्बा जा रही शर्मा बस बैरागढ चुलुंज मोड़ के नजदीक हादसे का शिकार हुई जिसमें 3 लोगों के दिवंगत होने की सूचना आ रही है।
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया है।#Chamba #HimachalPradesh pic.twitter.com/pwS9J9xqWb
— Gems of Himachal (@GemsHimachal) August 8, 2026
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन राहत और बचाव के कार्यों में जुट गया. उससे पहले ही स्थानीय लोग वह राहत और बचाव के कार्यों में जुट गए. घायलों को तीसा टाउन के हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया है. कई लोगों की हालत गंभीर है. स्थानीय लोगों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बस में सवार सभी लोग स्थानीय ही थे और वे चंबा नगर की ओर जा रहे थे.
बैरागढ़-चंबा सड़क पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, राहत व बचाव कार्यकारी।#himachalpradesh #news #chamba #accident pic.twitter.com/KGgRaWfAgM
— Pradeep Kumar (@PradeepPhoto87) August 8, 2026
इस घटना की जानकारी देते हुए चंबा के पुलिस अधीक्षक (SP) विजय सकलानी ने बताया कि इस हादसे की वजह फिलहाल मालूम नहीं है और इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की वजह की जांच करेगी. घटना के तुरंत बाद ही वहां मौजूद स्थानीय लोग तुरंत ही यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे और बाद में पुलिस और एम्बुलेंस टीमें भी मदद के लिए वहां पहुंच गईं. यह बस सुबह करीब 6.30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी.
Shimla, Himachal Pradesh | Seven killed, 11 injured after a private bus skidded off the road and met with an accident near Chalunj Mor in Himachal Pradesh’s Chamba district at 7.15 am under Patwar Circle Bairagarh: State Emergency Operation Centre (SEOC).
— ANI (@ANI) August 8, 2026
बताया जा रहा है कि यह अपने शुरुआती केंद्र से करीब 3 किलोमीटर ही आगे आई थी और दुर्घटना का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि जहां पर यह घटना हुई, वह दुर्घटना संभावित क्षेत्र है, जहां तीव्र मोड़ है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED