हीरो मोटोकॉर्प ने चुपचाप अपनी पॉपुलर बाइक हीरो एक्सट्रीम 125R (Hero Xtreme 125R) का नया सिंगल-सीट वैरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 1 लाख रखी गई है। यह वैरिएंट कंपनी की टॉप-एंड स्प्लिट-सीट ABS मॉडल से 2,000 रुपये सस्ता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
₹ 98,425 – 1.02 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 94,707 – 98,707
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 99,994 – 1.07 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 87,010 – 1.02 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.12 – 1.13 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.18 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एक्सट्रीम 125R (Xtreme 125R) सिंगल-सीट की कीमत 1,00,000 रुपये है। वहीं, स्प्लिट-सीट IBS वैरिएंट की कीमत 98,425 रुपये है। इसके अलावा स्प्लिट-सीट ABS वैरिएंट की कीमत 1,02,000 रुपये है। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली की हैं। इस हिसाब से नया वैरिएंट, मिड-लेवल ऑप्शन के तौर पर ग्राहकों को मिलता है।
इस वैरिएंट में सिर्फ सीट का डिजाइन बदला गया है। बाकी इंजन और फीचर्स बिल्कुल वही है। सिंगल-सीट डिजाइन से राइडर और पिलियन दोनों को बेहतर कम्फर्ट मिलेगा। हां, इसमें थोड़ी स्पोर्टी लुक की कमी लग सकती है, क्योंकि स्प्लिट-सीट ज्यादा एग्रेसिव लगती है।
हीरो एक्सट्रीम 125R (Hero Xtreme 125R) में वही 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन वाला पावर मिलता है, जो नई हीरो ग्लेमर X 125 (Hero Glamour X 125) में भी मिलता है। ये इंजन 8,250 rpm की पावर पर 11.4 bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं, 6,000rpm पर 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स है। यह इंजन शहर और हाईवे दोनों के लिए बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
सेफ्टी और फीचर्स की बात करें तो इसमें सिंगल-चैनल ABS, आकर्षक स्टाइलिंग (स्पोर्टी टैंक, LED हेडलाइट्स), आरामदायक राइडिंग पोस्चर मिलते हैं।
न्यू एक्सट्रीम 125R (Xtreme 125R) सिंगल-सीट वैरिएंट की सीधी टक्कर टीवीएस रेडर 125 (TVS Raider 125), होंडा CB 125 हॉर्नेट (Honda CB 125 Hornet) और बजाज पल्सर N125 (Bajaj Pulsar N125) से होती है।
अगर आप 1 लाख बजट में एक स्टाइलिश, सेफ और कम्फर्टेबल 125cc बाइक ढूंढ रहे हैं, तो हीरो एक्सट्रीम 125R (Hero Xtreme )125R सिंगल-सीट वैरिएंट एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। यह वैरिएंट खासकर उन लोगों को पसंद आएगा, जो डेली राइड और पिलियन कम्फर्ट को ज्यादा महत्व देते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play