मेरठ । सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेरठ कैंट के विद्यार्थियों ने सुरक्षा नियम नामक विषय पर एक प्रातःकालीन सभा आयोजित की। जिसमें मंच पर एक छोटा-सा अभिनय प्रस्तुत किया गया, जिसमें निम्नलिखित विषयों से जुड़ी झांकियाँ और बैनर शामिल किए गए। सड़क सुरक्षा,विद्यालय सुरक्षा,खेल के मैदान की सुरक्षा,ऑनलाइन सुरक्षा,प्रस्तुति के क्रम में एक सुरक्षित और संरक्षित वातावरण बनाने से जुड़ी विभिन्न जागरूकताओं को शामिल किया गया। इसमें विद्यालय में एंटी-बुलिंग नीतियों पर जोर दिया गया ,ताकि विद्यार्थियों को स्वस्थ और सहायक वातावरण मिल सके, सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने का संदेश दिया गया।
छात्रों की प्रशंसा की
इसके साथ ही ऑनलाइन सुरक्षा के तहत व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतने और खेल के मैदान में निष्पक्ष खेल का आनंद लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्रस्तुति का समापन सुरक्षा नियमों का पालन करने पर आधारित एक सुंदर और सार्थक कविता के साथ हुआ। प्रधानाचार्या डॉ शिमोना जैन ने सभी छात्रों की प्रशंसा की और उनको प्रेरित किया कि हमें अपने जीवन में सभी नियमों कानूनों के तहत चलना चाहिए।
Copyright © 2025. All Rights Reserved