बिज़नेस
स्पोर्ट्स
राज्यों से
शहरों से
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
हैदराबाद, आठ जुलाई: तेलंगाना के हैदराबाद में पुलिस ने एक महिला को उसके प्रेमी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि हत्या के बाद दोनों पुरुषों ने शव को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र ले जाकर जला दिया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला मल्लानी सत्यवती (47) ने पिछले साल नवंबर में अपने 57 वर्षीय कारोबारी पति पेंटेश की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। एक पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, काफी प्रयासों के बावजूद यह मामला सुलझ नहीं पा रहा था, जिसके बाद विस्तृत जांच के लिए इसे एक पुलिस उपनिरीक्षक को सौंपा गया।
जांच के दौरान जब पुलिस ने फोन कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो बुधवार सुबह महिला खुद थाने पहुंची और पति की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके कबूलनामे के बाद मामले में हत्या से संबंधित धारा भी जोड़ दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, महिला के प्रेमी और उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसका एक अन्य कारोबारी मधुसूदन रेड्डी के साथ अवैध संबंध था। दोनों ने पति की संपत्ति हासिल करने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची थी।
Tags
अन्य न्यूज़
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि विवाह की आयु के रूप में किशोरावस्था की शुरुआत को मान्यता देने वाला मुस्लिम पर्सनल लॉ, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम (पीसीएमए) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम जैसे कानूनों को निष्प्रभावी नहीं कर सकता।
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें