US-Iran War Live Updates: पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है. कुछ दिनों से शांत पड़े होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर हलचल तेज हो गई है. तीन व्यावसायिक टैंकरों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं. इसके साथ ही वॉशिंगटन ने ईरान के तेल निर्यात से जुड़ा अहम लाइसेंस भी रद्द कर दिया है. ऐसे समय में यह कार्रवाई हुई है, जब ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और शोक कार्यक्रम चल रहे हैं. अमेरिका के इस कदम से दोनों देशों के बीच पिछले महीने हुए संघर्ष-विराम पर भी गंभीर संकट गहरा गया है.
अमेरिका ने शुरू किए नए सैन्य हमले (US Airstrikes LIVE)
अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का नया दौर शुरू किया. यह हमला होर्मुज में तीन टैंकरों पर हुए हमलों के बाद किया गया. अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि ईरान की हालिया गतिविधियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और संघर्ष-विराम दोनों को खतरे में डाल दिया है.
ईरानी तेल निर्यात पर भी बड़ा झटका
सैन्य कार्रवाई के साथ ही अमेरिका ने ईरान को आर्थिक मोर्चे पर भी बड़ा झटका दिया है. वॉशिंगटन ने वह लाइसेंस रद्द कर दिया है, जिसके तहत ईरान को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल बेचने की अनुमति दी गई थी. इस फैसले से ईरान के तेल निर्यात और उसकी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.
होर्मुज में टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा तनाव
अमेरिका की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन व्यावसायिक टैंकरों पर हमले की घटना सामने आई है. दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल इस क्षेत्र में बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है.
अमेरिका और ईरान संघर्ष-विराम पर फिर मंडराया खतरा
अमेरिका और ईरान के बीच पिछले महीने हुआ संघर्ष-विराम पहले से ही नाजुक स्थिति में था. अब नए सैन्य हमलों और तेल निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में फिर तनाव बढ़ गया है. माना जा रहा है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो पश्चिम एशिया में एक बार फिर बड़े सैन्य टकराव की आशंका पैदा हो सकती है.
एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया है कि ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक यूएस एयरफोर्स के 30 MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराए गए हैं. हर एक MQ-9 रीपर ड्रोन की अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ डॉलर (30 मिलियन डॉलर) है. अधिकारी ने यह भी बताया कि सबसे हालिया ड्रोन को बुधवार तड़के मार गिराया गया. लिहाजा अमेरिका को युद्ध में अभी तक भारी नुकसान हुआ है.
अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर हमला कर दिया है. इसमें तेहरान को भारी नुकसान होने की खबर है. यूएस ने जस्क आईलैंड, सिरिक आईलैंड, बंदर अब्बास, अबू मूसा आईलैंड, चाबहार पोर्ट और बुशहर शामिल हैं.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.