हैदराबाद में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान प्रतिमा पर अंडे फेंकने की घटना से भारी तनाव फैल गया। हिंदू संगठनों …और पढ़ें
(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)
हैदराबाद में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर अंडे फेंकने का आरोप।
घटना के बाद हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान एक संवेदनशील मामला सामने आने के बाद देर रात भारी तनाव फैल गया।
आरोप है कि मदानपेट पुलिस स्टेशन के इलाके में संतोष नगर होटल लेन के पास एक जुलूस के दौरान दुर्गा माता की प्रतिमा पर कुछ लोगों ने अंडे फेंके। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें रात में डायल 100 पर एक कॉल मिली थी, जिसमें यह सूचना दी गई कि संतोष नगर होटल लाइन के पास विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों ने दुर्गा माता की प्रतिमा पर अंडे फेंके हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के वाशिम जिले में भी दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव की एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। वहां गुलाल उड़ाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद स्थिति बिगड़ गई थी, हालांकि पुलिस ने तुरंत दखल देकर हालात पर काबू पा लिया था और फिलहाल वहां पूरी तरह शांति है।