'होर्मुज कब्जे में है…' कह-कहकर थक गए हैं ट्रंप, ईरान पर हमले के लिए सैनिकों से मांग रहे नए और क् – India.Com

Iran War: होर्मुज हमारे कंट्रोल में, अमेरिकी नौसेना की इजाजत के बिना कोई जहाज नहीं गुजर सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ये दावा किया है. ये दावा अब तक ट्रंप दर्जनों बार कर चुके हैं. ट्रंप ने ईरान युद्ध के दौरान होर्मुज के अलावा ईरान के परमाणु संयंत्रों को पूरी तरह खत्म करने, मिसाइल और ड्रोन फैसेलिटी को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने की बात बार-बार कर रहे हैं. शायद अमेरिकी सेना और ट्रंप भी समझ चुके हैं कि इन दावों और रणनीतियों से ईरान झुकने वाला नहीं है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी मिलिट्री कमांड के एक सीनियर ऑफिसर ने ईमेल के ज़रिए एक रिक्वेस्ट भेजी है, जिसमें लिखा है कि हमें नए आइडिया चाहिए.

इस मैसेज की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के मुताबिक, US सेंट्रल कमांड की इंटेलिजेंस ब्रांच के एक ऑफिसर ने बुधवार को मिलिट्री एनालिस्ट्स के एक बड़े ग्रुप को मैसेज भेजा है. इस संदेश में लिखा था, हम ईरान पर दबाव बनाने और उसे सजा देने के लिए नए, क्रिएटिव और अनोखे तरीके ढूंढ रहे हैं. एक दूसरे सूत्र ने भी बताया कि पिछले हफ्ते एक सीनियर अमेरिकी मिलिट्री ऑफिसर ने ईरान से निपटने के नए आइडिया मांगने के लिए यह मैसेज भेजा था.

रिपोर्ट के मुताबिक, सैनिकों से मिलिट्री अधिकारियों का आइडिया मांगना बताता है कि फिलहाल अमेरिका के पास ईरान को डील के लिए मजबूत करने के लिए सीमित विकल्प हैं. कोई दूसरा रास्ता खोजने की उम्मीद में, CENTCOM के अधिकारी ने ईमेल के ज़रिए ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन शुरू किया.

CENTCOM के प्रवक्ता कैप्टन टिमोथी हॉकिन्स ने एक बयान में कहा, “US सेंट्रल कमांड का नए और अनोखे तरीकों से सोचने और काम करने का लंबा इतिहास रहा है।” “खासकर एडमिरल कूपर, ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के सबसे ऊंचे स्तर को हासिल करने के लिए अपनी बेहतरीन टीम के सदस्यों से संपर्क करते हैं, चाहे उनका रैंक कुछ भी हो।”
यह ईमेल ट्रंप की ओर से ईरान पर नए हमले करने की धमकी देने से पहले भेजा गया था, हालांकि बाद में वीकेंड पर उन्होंने इन हमलों को रद्द कर दिया. ऐसा तब हुआ जब क्षेत्रीय अधिकारियों खासकर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने राष्ट्रपति को फ़ोन करके तनाव कम करने का आग्रह किया.


ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News