मुख्य बातें
Penny Stock: पेनी स्टॉक एलीटेकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International) के शेयर में आज बुधवार, 7 अक्टूबर को जबरदस्त तेजी देखी गई। 10 रुपये से कम के इस शेयर में आज कारोबार के दौरान 5% का अपर सर्किट लग गया था। इसी के साथ कंंपनी का यह शेयर 7.62 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया था। बता दें कि शेयरों में इस तेजी के पीछे पॉजिटिव खबर है। दरअसल, इस तेजी की वजह कंपनी की ओर से फंड जुटाने की योजना बताई जा रही है। कंपनी के बोर्ड की बैठक 12 अक्टूबर को होगी, जिसमें पैसे जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वह इक्विटी शेयर या दूसरे योग्य सिक्योरिटीज जारी करके फंड जुटा सकती है। इसमें प्रेफरेंस शेयर, कन्वर्टिबल या नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर, वारंट और ऐसे अन्य सिक्योरिटीज शामिल हो सकते हैं, जिन्हें बाद में इक्विटी शेयरों में बदला जा सके। फंड जुटाने का तरीका QIP, प्रेफरेंशियल इश्यू, प्राइवेट प्लेसमेंट, राइट्स इश्यू, FPO या डेट इश्यू में से कोई हो सकता है।
एलीटेकॉन इंटरनेशनल ने FY26 में मजबूत कारोबार दर्ज किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तीन गुने से ज्यादा बढ़कर ₹185.06 करोड़ हो गया, जो FY25 में ₹69.65 करोड़ था। वहीं, कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू करीब नौ गुना बढ़कर ₹5,074.80 करोड़ पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह ₹548.76 करोड़ था। कंपनी ने बताया कि इस ग्रोथ में उसकी भारतीय और विदेशी सब्सिडियरीज के कारोबार को शामिल किए जाने का भी असर रहा।
बता दें कि कंपनी ने हाल के समय में अपने एडिबल ऑयल और एग्रो बिजनेस का विस्तार किया है। सनब्रिज एग्रो और लैंड्समिल एग्रो जैसी कंपनियों को ग्रुप में शामिल किया गया है। सनब्रिज एग्रो के पास कांडला में रिफाइनरी है, जबकि लैंड्समिल एग्रो का कारोबार मथुरा में है। इससे कंपनी को रिफाइनिंग, स्टोरेज, पोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार मिला है।
बता दें कि शेयर में बुधवार की तेजी के बावजूद लंबी अवधि में परफॉर्मेंस कमजोर रहा है। 7 अक्टूबर को शेयर ₹7.25 पर खुला और ₹7.62 के हाई तक पहुंचा था। पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 4.91%, दो हफ्ते में 17.29%, एक महीने में 8.47% और छह महीने में 31.87% गिर चुका है। वहीं, 2026 में अब तक एलीटेकॉन इंटरनेशनल के शेयर में करीब 92.62% की भारी गिरावट आई है।
वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play