अमौर प्रखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर आक्रोश जताया। विरोध मार्च निकालकर नारेबाजी भी की गई।
गठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था में लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
इस प्रदर्शन में राजद प्रखंड अध्यक्ष कमल यादव, हसीबुर रहमान, राजद के प्रधान महासचिव मिन्नत खान, कांग्रेस के सीमांचल अध्यक्ष गुलाम रब्बानी हरिपुरी, पलटू सिंह और सज्जाद आलम सहित राजद व कांग्रेस के कई स्थानीय नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।
इस विरोध प्रदर्शन के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल और सियासी माहौल गरमा गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.