पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं के लिए नई Annapurna Yojana शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह योजना 1 जून 2026 से लागू होगी और पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर के जरिए Aadhaar लिंक्ड बैंक अकाउंट में आएगा।
इस योजना का फायदा 25 से 60 साल की महिलाओं को मिलेगा। हालांकि कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं, सरकारी पेंशन पाने वाली महिलाएं और Income Tax भरने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। सरकार का कहना है कि इसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने निश्चित आर्थिक मदद देना है।
सरकार ने यह भी साफ किया है कि नए लाभार्थी भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 1 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन करने के लिए महिलाओं को आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्रऔर पासपोर्ट साइज फोटो जैसे डॉक्यूमेंट साथ रखने होंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि Annapurna Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी जा सकती है, जिससे लोग घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से आवेदन कर सकेंगे।
अगर आप Annapurna Yojana का फायदा लेना चाहते हैं, तो 1 जून 2026 से इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। सरकार की ओर से कहा गया है कि नया पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जहां महिलाएं घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से आवेदन कर सकेंगी।
सबसे पहले Annapurna Yojana के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। ध्यान रखें कि सिर्फ सरकारी वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। वेबसाइट खुलने के बाद “Apply Online” या “New Registration” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालें। आपके नंबर पर OTP आएगा, जिसे डालकर मोबाइल वेरिफाई करना होगा।
अब एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको आधार नंबर, नाम, पता, उम्र और परिवार से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। बैंक अकाउंट Aadhaar-linked होना जरूरी बताया गया है क्योंकि पैसा सीधे DBT के जरिए खाते में भेजा जाएगा।
फॉर्म में कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, फोटो और निवास प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है। दस्तावेज साफ और सही फॉर्मेट में अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले यह जरूर जांच लें कि आप योजना की पात्रता में आती हैं या नहीं। योजना का फायदा 25 से 60 साल की महिलाओं को मिलेगा। सरकारी नौकरी, सरकारी पेंशन या Income Tax भरने वाली महिलाएं इसके लिए पात्र नहीं होंगी।
सारी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक Application Number या Reference ID मिलेगी। इसे भविष्य के लिए संभालकर रखना जरूरी होगा। फॉर्म जमा होने के बाद सरकारी अधिकारी आवेदन की जांच करेंगे। ग्रामीण इलाकों में BDO और शहरों में SDO स्तर पर Verification किया जाएगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों की सूची District Magistrate को भेजी जाएगी।
अगर आपका आवेदन मंजूर हो जाता है, तो हर महीने 3000 रुपये सीधे Aadhaar-linked बैंक खाते में DBT के जरिए भेजे जाएंगे। अप्लाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान आधार और बैंक अकाउंट लिंक होना जरूरी है, मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए, गलत जानकारी देने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है, OTP किसी के साथ शेयर न करें, सिर्फ सरकारी पोर्टल से ही आवेदन करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play