Punjab Nikay Chunav Results: AAP की आंधी, BJP-कांग्रेस-अकाली चारों खाने चित- जानें किसे मिल रही कितनी सीटें – India.Com

Punjab Nikay Chunav Results: पंजाब के निकाय चुनावों में AAP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. राज्य की जनता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की नीतियों पर भरोसे की मजबूत मुहर लगाई है. राज्य में अगले साल (2027) होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस राजनीतिक सेमीफाइनल में आम आदमी पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने पंजाब की राजनीति का पूरा समीकरण बदल दिया है.

अब तक घोषित 1441 वार्डों के नतीजों में आम आदमी पार्टी 670 सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है. कांग्रेस 275 सीटों पर सिमट गई, अकाली दल 203 सीटों तक सीमित रहा, जबकि भाजपा का प्रदर्शन इतना कमजोर रहा कि उसके 1142 उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए.

धूरी में 21 में से 20 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई है. वहीं, सुनाम में 23 में से 19 सीटें, श्री आनंदपुर साहिब में 13 में से 11 सीटें, रमदास में 11 में से 10 सीटें, करतारपुर में 15 में से 9 सीटें और समाणा में 19 में से 12 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी ने साफट कर दिया है कि उसका जनाधार केवल विधानसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर पर भी जनता उसके साथ मजबूती से खड़ी है.

गिद्दड़बाहा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग के राजनीतिक गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा. यहां जनता ने कांग्रेस के दावों को नकारते हुए आम आदमी पार्टी के पक्ष में स्पष्ट संदेश दिया. यह नतीजा बताता है कि पंजाब की राजनीति अब पुराने चेहरों और पारंपरिक दलों की पकड़ से निकलकर विकास और कामकाज की राजनीति की ओर बढ़ रही है.
इन चुनावों ने यह भी साबित किया है कि पंजाब की जनता ने भगवंत मान सरकार के कामकाज को पूरी तरह से तवज्जो दी है. मुफ्त बिजली, स्कूलों और अस्पतालों में सुधार, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, युवाओं को रोजगार और आम लोगों को राहत देने वाली नीतियों का असर सीधे चुनावी नतीजों में दिखाई दिया है. जनता ने वोट के जरिए बताया है कि उसे रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव चाहिए, न कि केवल बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप.

भाजपा की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक रही. वह पंजाब के नगर निकाय चुनावों में तीसरे या चौथे स्थान की लड़ाई भी नहीं लड़ सकी. हालत यह रही कि 1142 भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. पंजाब की जनता ने साफ संदेश दिया है कि दिल्ली से संचालित राजनीतिक प्रयोग और एजेंसियों के सहारे राजनीति करने वालों के लिए पंजाब में कोई जगह नहीं है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब के 48 शहरी निकायों के नतीजे सामने आ चुके हैं. इनमें 34 पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस केवल 3 और अकाली दल 6 निकायों तक सीमित रहे. वहीं ‘ED पार्टी’ कहे जाने वाले भाजपा गठजोड़ को जनता ने पूरी तरह नकार दिया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को एजेंसियों के दम पर सरकारें बनाने की आदत है, उन्हें पंजाब की जनता ने लोकतंत्र की असली ताकत दिखा दी है.
उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल नगर निकायों का चुनाव नहीं था. इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जनता के मूड का बड़ा संकेत माना जा रहा है. नतीजे बता रहे हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत हुआ है, सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है और मुख्यमंत्री भगवंत मान की लोकप्रियता लगातार कायम है. दूसरी ओर कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा अभी तक ऐसा कोई मुद्दा या नेतृत्व प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं जो जनता को प्रभावित कर सके.
पंजाब की जनता ने इस चुनाव में केवल प्रतिनिधि नहीं चुने, बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी दिया है. संदेश साफ है, काम की राजनीति को समर्थन मिलेगा, जबकि पुराने ढर्रे की राजनीति, परिवारवाद, अवसरवाद और नकारात्मक राजनीति को जनता लगातार नकारती जाएगी. नगर निकाय चुनावों में चली आम आदमी पार्टी की यह आंधी आने वाले समय में पंजाब की राजनीति की दिशा तय करने वाला बड़ा संकेत मानी जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News