एक समय पर Nokia का फोन बनाने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल आज अपनी खुद की ब्रांडिंग वाले स्मार्टफोन बनाने लगी है। इस ब्रांड के यूं तो बहुत ज्यादा मोबाइल अभी मार्केट में नहीं आए हैं, लेकिन आज भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए कंपनी ने नया HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह सस्ता 5जी फोन है जिसका प्राइस सिर्फ 10,999 रुपये से शुरू हो जाता है।
एचएमडी वाइब 2 5जी फोन भारतीय बाजार में फिलहाल दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 4GB RAM के साथ 64GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 10,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 4GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। यह सस्ता 5जी फोन Nordic Blue, Peach Pink और Cosmic Lavender कलर में खरीदा जा सकेगा
शुरुआती सेल में HMD Vibe 2 5G फोन पर 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर भी दिया जाएगा जिसके बाद इस सस्ते 5जी फोन को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह छूट Axis, HDFC, ICICI और SBI बैंक के साथ ही UPI पेमेंट करने पर भी प्राप्त होगी। जिसकी सेल 26 मई से शुरू होगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी इसे 6GB RAM पर भी पेश कर देगी।
एचएमडी वाइब 2 5जी फोन फोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे IPS LCD पैनल पर लाया गया है। HMD Vibe 2 5G फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर 2D ग्लास की एक्स्ट्रा लेयर भी चढ़ाई गई है।
HMD Vibe 2 5G फोन को Unisoc T8200 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इंडियन मार्केट में इसे एंड्रॉयड 16 ओएस पर लॉन्च किया गया है और मोबाइल में 4GB तक की रैम मेमोरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए यह एचएमडी का सस्ता 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/ अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए HMD Vibe 2 में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
एचएमडी वाइब 2 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी ताकतवर बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 6000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इसपर 24 घंटे तक का कॉलिंग टाइम पाया जा सकता है। यह मोबाइल 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और यह चार्जर फोन बॉक्स में ही मिल जाएगा।
HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने IP64 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi व Bluetooth 5.0 दिया गया है और यह सस्ता मोबाइल 8 5G Bands सपोर्ट करता है। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।


