3 पिस्टल, 79 कारतूस, 5 मैगजीन और… श्रवण राम हत्याकांड के आरोपी हीरा लाल गिरफ्तार – AajTak

Feedback
बिहार के दरभंगा जिले में यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग के दौरान श्रवण राम की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दरभंगा पुलिस ने इस मामले में कुख्यात अपराधी हीरा लाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 3 अवैध पिस्टल, 79 जिंदा कारतूस, 5 मैगजीन समेत भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस मिलने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है और आरोपी के पूरे आपराधिक नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी हीरा लाल मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पहले से ही कई लूटपाट और आपराधिक मामलों में वांछित रहा है. वह दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था.
यह भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेज, ब्लैंक सिम और बायोमेट्रिक मशीन… दरभंगा से ऑपरेट हो रहा इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड रैकेट बेनकाब
दरभंगा पुलिस की जांच में सामने आया कि 13 मई को हुई घटना में हत्या मुख्य मकसद नहीं था. पुलिस के मुताबिक बाइक सवार दो अपराधी सुबह एक राहगीर अमित कुमार के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान अमित कुमार अपराधियों से उलझ गया.
मदद करने पहुंचे श्रवण राम को मारी गोली
पुलिस के अनुसार उसी समय सड़क से गुजर रहे श्रवण राम ने अमित कुमार की मदद करने की कोशिश की. इसी दौरान अपराधियों ने श्रवण राम को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे.
घटना के बाद पुलिस लगातार आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही थी. कई लोगों से पूछताछ और टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस आखिरकार आरोपी तक पहुंचने में सफल रही. फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे अपराधी की तलाश जारी है.
दरभंगा सदर के SDPO राजीव कुमार ने बहादुरपुर थाना में मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी के किराए के मकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल काले-नीले रंग की 220 सीसी पल्सर बाइक, कई फर्जी नंबर प्लेट, 3 अवैध पिस्टल, 79 जिंदा कारतूस, 5 मैगजीन, 15 मोबाइल फोन, चेन स्नैचिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक काला स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया.
दरभंगा
कई जिलों में फैला था अपराध का नेटवर्क
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हीरा लाल उर्फ रोहित उर्फ पन्नू सिंह उर्फ चुन्नू सिंह उर्फ केशव कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने दरभंगा, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिलों में चेन स्नैचिंग, लूट और अन्य अपराधों में शामिल होने की बात स्वीकार की है.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ जाले, मुसहरी, यूनिवर्सिटी और कटरा थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News