11वीं में हिंदी का पेपर सरल आने पर खुश नजर आए विद्यार्थी – Dainik Bhaskar

भास्कर संवाददाता | रायसेन
सोमवार से 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। 9वीं की परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ होगी। ये परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर हो रही हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले, परीक्षा केंद्र के नजदीक स्थित थानों से 40 मिनट पहले पेपर लाया गया। परीक्षा केंद्र पर भी नकल रोकने के लिए चेकिंग की गई।
इसके बाद ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र में नहीं ले जाने दिया गया। जिले में 185 हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षार्थियों का सामान परीक्षा कक्ष के बाहर ही रखवा दिया गया। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को आधे घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर बुलवा लिया गया था।
सोमवार को 11वीं में हिंदी का पेपर हुआ, जो सरल था। इससे बच्चे भी खुश नजर आए और आने वाले दिनों में अच्छे पेपर की उम्मीद जता रहे हैं। 9वीं और 11वीं की परीक्षा में 21,722 विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे हैं, जिनमें 9वीं के 14,449 और 11वीं के 7,253 विद्यार्थी शामिल हैं।
एक बेंच पर एक परीक्षार्थी बैठाया एक बेंच पर एक ही परीक्षार्थी को बैठाया गया। शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य केएस नरवारे ने बताया कि चेकिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। छात्राओं के बैग तथा अन्य सामग्री परीक्षा केंद्र के बाहर जमा करवाई गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक बेंच पर एक ही परीक्षार्थी को बैठाया गया। 11वीं में आज हिंदी का पेपर हुआ। थाने से 40 मिनट पहले पेपर निकलवा कर परीक्षा केंद्र पर लाया गया। बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा कराई गई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News