15 साल का अनुभव, उड़ाए कई कंपनियों के विमान… बारामती हादसे में अजित पवार के साथ कैप्टन साहिल मदान की भी गई जान – AajTak

Feedback
महाराष्ट्र के बारामती के नजदीक एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की और उनकी मौत की सूचना से अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब उनका चार्टर्ड विमान बारामती रनवे पर उतरने की तैयारी में था. अजित पवार मुंबई से बारामती आ रहे थे, जहां उन्हें जिला परिषद चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होना था. इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है.
प्लेन ऑपरेट कर रहे पायलट्स की भी मौत
जिस विमान में  पवार सवार थे, वह VSR ऑपरेटर का लियरजेट-45 प्लेन (रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK) था. इसमें उनके साथ एक पीएसओ और एक अटेंडेंट शामिल थे.इसके अलावा प्लेन ऑपरेट कर रहे दो पायलट कैप्टन साहिल मदान और कैप्टन यश की भी इस हादसे में मौत हो गई है.
कैप्टन साहिल मदान को 15 सालों का अनुभव 
कैप्टन साहिल मदान की बात करें तो उनके लिंक्डइन के अनुसार वे साल 2010 से विमान उड़ा रहे थे. यानी उन्हें लगभग 15 सालों का अनुभव था. वे साल 2022 से VSR Ventures Pvt ltd के साथ जुड़े हुए थे. इससे पहले वे Winfly Aviation Pvt Ltd के अलावा Air charter Service Pvt Ltd के साथ भी बतौर पायलट काम कर चुके थे. 
हादसे की भयावह तस्वीरें
क्रैश स्थल से सामने आए पहले वीडियो में हादसे की भयावह तस्वीरें दिखाई दे रही हैं. वीडियो में विमान के टुकड़े चारों ओर बिखरे नजर आ रहे हैं और दूर से घना धुआं उठता दिख रहा है. पूरा विमान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका है, वहीं आसपास की जमीन भी काफी दूर तक जली हुई दिखाई दे रही है.
क्रैश लैंडिंग या कोई तकनीकी खराबी?
बता दें कि अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है. घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News