भारतीय रेलवे में जल्द ही अभूतपूर्व बदलाव होने जा रहा है. इसकी शुरुआत भी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने वाली है. दरअसल पीएम मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक पीएम 17 जुलाई को हरियाणा के जींद में हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यहां प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन कर सकते हैं. इसके साथ ही वे एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे. सरकार इस पूरे कार्यक्रम को काफी अहम मान रही है.
मालूम हो ये हाइड्रोजन ट्रेन आम ट्रेनों से बिल्कुल अलग होगी. अभी तक ज्यादातर ट्रेनें डीजल या बिजली से चलती हैं, लेकिन यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल से चलेगी. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें धुआं नहीं के बराबर निकलेगा और यह पर्यावरण को नुकसान भी बहुत कम पहुंचाएगी. आज के समय में जब प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन चुका है, ऐसे में यह ट्रेन एक अच्छा कदम माना जा रहा है. सरकार का फोकस भी अब धीरे-धीरे ग्रीन एनर्जी और साफ-सुथरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम की तरफ बढ़ रहा है.
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ये ट्रेन भविष्य की ट्रेनों की दिशा तय कर सकती है. अगर यह मॉडल सफल रहता है तो आने वाले समय में और भी ऐसी ट्रेनें चलाई जा सकती हैं. इससे डीजल पर निर्भरता भी काफी कम हो जाएगी. इस ट्रेन को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह है, क्योंकि यह भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन होगी. ये सिर्फ एक ट्रेन नहीं बल्कि एक नई तकनीक की शुरुआत मानी जा रही है. इससे भारत का नाम उन देशों में शामिल हो जाएगा जो आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल रेल तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह कदम आने वाले सालों में रेलवे सिस्टम को पूरी तरह बदल सकता है. 17 जुलाई को होने वाला यह लॉन्च कार्यक्रम इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए भारत साफ ऊर्जा की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है. अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि यह नई हाइड्रोजन ट्रेन कैसे प्रदर्शन करती है और आगे इसका विस्तार कितना होता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED