Theme
Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…
hindi news
india
19 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की और कूटनीतिक माध्यमों से रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की। जेलेंस्की ने युद्ध रोकने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि हमें युद्ध रोकना होगा। हमें रूस को रोकना होगा और हमें अमेरिकी और यूरोपीय सहयोगियों का समर्थन चाहिए। ट्रंप और जेलेंस्की ने संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक की संभावना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम कई हमलों के बीच जी रहे हैं। आज, कई हमले हुए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। हमें युद्ध रोकना होगा। हमें रूस को रोकना होगा और हमें अमेरिकी और यूरोपीय साझेदारों से समर्थन की जरूरत है। विपक्षी दल मंगलवार को एक और दौर की बैठकों के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं। देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए दक्षिण बनाम दक्षिण का मुकाबला होने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सोमवार शाम कई विपक्षी नेताओं ने मुलाकात की और उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के नामों पर चर्चा की। कुछ नाम सुझाए गए, जिनमें तमिलनाडु से भी कुछ नाम शामिल थे। इससे पहले दिन में रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने नए उपराष्ट्रपति के सर्वसम्मति से चुनाव के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे सहित कुछ विपक्षी दलों के नेताओं से संपर्क किया और सी पी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी के लिए उनका समर्थन मांगा। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि विपक्ष नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार उतार सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए ऐसे गैर-राजनीतिक चेहरे को मैदान में उतारना चाहता है, जिसकी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और कद हो।
Updated Aug 19, 2025, 09:23 AM IST
19 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: युद्ध रोकने के लिए तैयार हुए जेलेंस्की, पुतिन के साथ वार्ता पर जताई सहमति; उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की आज घोषणा कर सकता है विपक्ष
19 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की और कूटनीतिक माध्यमों से रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की। जेलेंस्की ने युद्ध रोकने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि हमें युद्ध रोकना होगा। हमें रूस को रोकना होगा और हमें अमेरिकी और यूरोपीय सहयोगियों का समर्थन चाहिए। ट्रंप और जेलेंस्की ने संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक की संभावना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम कई हमलों के बीच जी रहे हैं। आज, कई हमले हुए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। हमें युद्ध रोकना होगा। हमें रूस को रोकना होगा और हमें अमेरिकी और यूरोपीय साझेदारों से समर्थन की जरूरत है। विपक्षी दल मंगलवार को एक और दौर की बैठकों के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं। देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए दक्षिण बनाम दक्षिण का मुकाबला होने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सोमवार शाम कई विपक्षी नेताओं ने मुलाकात की और उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के नामों पर चर्चा की। कुछ नाम सुझाए गए, जिनमें तमिलनाडु से भी कुछ नाम शामिल थे। इससे पहले दिन में रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने नए उपराष्ट्रपति के सर्वसम्मति से चुनाव के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे सहित कुछ विपक्षी दलों के नेताओं से संपर्क किया और सी पी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी के लिए उनका समर्थन मांगा। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि विपक्ष नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार उतार सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए ऐसे गैर-राजनीतिक चेहरे को मैदान में उतारना चाहता है, जिसकी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और कद हो।
- युद्ध रोकने के लिए तैयार हुए जेलेंस्की, पुतिन के साथ वार्ता पर जताई सहमति
- उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की आज घोषणा कर सकता है विपक्ष
- कर्नाटक: पुत्तूर के गांव में 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या की
- डीआरआई ने आंध्र में अल्प्राजोलम की अवेध निर्माण कंपनी का भंडाफोड़ किया
- जलभराव केवल डूब क्षेत्र तक ही सीमित रहेगा: दिल्ली मुख्यमंत्री
बीएमसी ने मुंबई में सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों के लिए किया अवकाश घोषित
कर्नाटक: पुत्तूर के गांव में 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या की
डीआरआई ने आंध्र में अल्प्राजोलम की अवेध निर्माण कंपनी का भंडाफोड़ किया
जलभराव केवल डूब क्षेत्र तक ही सीमित रहेगा: दिल्ली मुख्यमंत्री
उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की आज घोषणा कर सकता है विपक्ष
युद्ध रोकने के लिए तैयार हुए जेलेंस्की, पुतिन के साथ वार्ता पर जताई सहमति
20 अगस्त को अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नामांकन दाखिल करेगा NDA, आज सांसदों के साथ होगी बैठक
विपक्ष आज कर सकता उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का ऐलान, ISRO साइंटिस्ट और DMK सांसद के नाम पर चर्चा
Vande Bharat बना कश्मीर का नया सफर साथी, श्रीनगर-कटरा रूट पर 100% ऑक्युपेंसी, फ्लाइट्स पर पड़ा असर
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर INDIA गठबंधन नेताओं की हुई अहम बैठक, 19 अगस्त को नाम की घोषणा संभव
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग वाली याचिका की खारिज, विपक्ष को बड़ा झटका
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited