Feedback
तमिलनाडु के मयिलादुथुरै जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है. एक 19 साल का युवक और 16 साल की लड़की गांव के बाहर बने एक फूस के शेड में फंदे से लटके मिले. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे. अब युवक का परिवार इसे ऑनर किलिंग बता रहा है, जबकि पुलिस हर एंगल से जांच की बात कह रही है.
मामला थरंगमबाड़ी के पास सथानागुडी गांव का है. मरने वालों की पहचान 19 साल के पार्थिबन और 16 साल की लड़की के रूप में हुई है. पार्थिबन पास के पुदुपालयम गांव का रहने वाला था और राजमिस्त्री का काम करता था. वहीं लड़की ने हाल ही में 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी और कॉलेज में दाखिले की तैयारी कर रही थी.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. जब इस रिश्ते की जानकारी लड़की के परिवार को हुई तो दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया.
इसी बीच तड़के करीब तीन बजे गांव के बाहर बने एक फूस के शेड में दोनों के शव अलग-अलग फंदों से लटके मिले. घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे.
यह भी पढ़ें: संभल में ऑनर किलिंग: दूसरे समुदाय के युवक से प्यार की भाई ने दी खौफनाक सजा, गला दबाकर की बहन की हत्या, फिर खुद किया पुलिस को फोन
चूंकि दोनों अलग-अलग समुदायों से थे, इसलिए प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश और उप पुलिस अधीक्षक सरवनन समेत वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा. इलाके में कानून-व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया.
पार्थिबन के परिवार ने दावा किया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि ऑनर किलिंग का मामला है. उनका आरोप है कि दोनों के रिश्ते का विरोध किया जा रहा था और इसी वजह से उनकी हत्या की गई.
परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. दूसरी तरफ, लड़की के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने उनके घर और वाहनों में तोड़फोड़ की. पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है. फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि अभी मौत की वजह पर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और दोनों परिवारों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू