1987 में आई फिल्म का वो चाइल्ड आर्टिस्ट, जो बना 90s का सुपरस्टार, 39 साल बाद ऐसा दिखता है ये बच्चा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
90s Superstar: हिंदी सिनेमा के कई कलाकार ऐसे हैं, जो समय-समय के साथ चर्चा में आते रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे कलाकार के बारे में बता रहे हैं, जो 90s का सुपरस्टार रह चुका है. आइए जानते हैं कि ये कौन हैं?
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि जुगल हंसराज हैं. जी हां, ‘मोहब्बतें’ फेम हीरो जुगल हंसराज अपनी नीली आंखों से लड़कियों को अपना दीवाना बना लेते थे.
जुगल हंसराज ने अपने करियर में ज्यादा फिल्मों में तो काम नहीं किया, लेकिन फिर भी उन्हें चॉकलेटी बॉय के रूप में पहचाना जाता है. चॉकलेटी बॉय जुगल ने लड़कियों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी.
जुगल हंसराज ने बचपन से ही बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत कर ली थी. एक्टर को कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट देखा गया और लोगों ने उनके काम को खूब सराहा.
जुगल पूरी तरह से फिल्मों से दूर हैं और अमेरिका में अपने परिवार के साथ रहते हैं. जुगल अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बचपन की फोटोज शेयर करते रहते हैं, जो फैंस को खूब पसंद आती हैं.
साल 1987 में आई फिल्म ‘लोहा’ में जुगल ने बेहद अहम किरदार निभाया था. अब 39 साल बाद भी एक्टर बेहद कमाल के दिखते हैं. एक्टर आज भी ‘डैशिंग’ और ‘स्मार्ट’ हैं.
बता दें कि जुगल ने अमरीश पुरी, शक्ति कपूर, धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े दिग्गजों के साथ काम किया है. उनकी हर फिल्म को लोगों ने शानदार रिस्पॉन्स दिया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मेरा नाम नैन्सी तोमर है। मैं न्यूज24 में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। मैंने हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। Zee Media से मैंने अपने काम की शुरुआत की थी। मुझे इंडस्ट्री में 6 साल का समय हो गया है। हाल में मैं न्यूज24 के साथ काम कर रही हूं। मैं यहां पर एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हूं। मेरी दिलचस्पी मनोरंजन, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रूटीन खबरों में है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News