GNT Special: 2 साल का 'गूगल बॉय', 7 की उम्र में समंदर पार और 44 वाद्ययंत्र बजाने वाली 14 साल की लड़की – gnttv.com

Feedback
गुड न्यूज़ टुडे (GNT) के इस खास शो ‘GNT स्पेशल’ में देश के उन सुपर टैलेंटेड बच्चों की कहानी दिखाई गई है, जिन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। जयपुर की रहने वाली 2 साल की प्रिशा को 30 से ज्यादा संस्कृत के श्लोक और मंत्र याद हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले 2 साल 11 महीने के अविराज को ‘गूगल बॉय’ के नाम से जाना जाता है, जो डिक्शनरी के सबसे लंबे अंग्रेजी शब्द और 42 देशों की राजधानियां बता सकते हैं। ग्रेटर नोएडा के 4 साल के रुद्र राणा को सोलर सिस्टम की पूरी जानकारी है। 14 साल की नियति 44 अलग-अलग वाद्ययंत्र बजा लेती हैं और उन्होंने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इसके अलावा, रांची के 7 साल के इशांक ने 29 किलोमीटर लंबे पाक स्ट्रेट को तैरकर पार किया है, जबकि मुंबई की 9 साल की अनैया ने अटल सेतु से गेटवे ऑफ इंडिया तक 17 किलोमीटर की दूरी तैरकर पूरी की है।
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
Add GNT to Home Screen

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News