2 घंटे 47 मिनट की वो फिल्म, जिसमें अनुष्का शर्मा के लिए रियल लाइफ 'विलेन' बने करण जौहर, लेकिन मूवी निकली ब्लॉकबस्टर – News24 Hindi

—विज्ञापन—
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. उनकी इस खास फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. लेकिन फिल्म की इनटर्नल पॉलिटिक्स में करण जौहर अनुष्का के लिए किसी रियल लाइफ विलेन से कम नहीं थे.  
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं. उन्होंने कई हिट फिल्में दी. अनुष्का ने बढ़िया फिल्में देने के साथ साथ बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ फिल्में भी कीं और सफल अभिनेत्री भी बनीं. लेकिन यह सफर इतना आसान नहीं था.
अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म थी- रब ने बना दी जोड़ी. जो कि एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी. यह 2008 में रिलीज हुई थी, जिसकी मुख्य भूमिका में अनुष्का शर्मा और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान थे. यह फिल्म अनुष्का के करियर के सुनहरा मौका था.
यह फिल्म अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म थी. उन्होंने तानी का किरदार बहुत अच्छे से निभाया. उनकी एक्टिंग ताज़ी और नेचुरल लगती थी. लोग उन्हें स्क्रीन पर देखकर खुश हो गए. अनुष्का को इस फिल्म से बहुत नाम मिला. लेकिन करण जौहर को पहली बार अनुष्का बिल्कुल नहीं पसंद आई थी.
IMDb के अनुसार, शुरुआत में करण जौहर ने आदित्य चोपड़ा को सलाह दी थी कि वे अनुष्का को कास्ट न करें क्योंकि उन्हें अनुष्का की शक्ल उतनी पसंद नहीं आई थी, लेकिन फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने अपनी राय बदल ली थी.
अनुष्का ने सिर्फ 19 साल की उम्र में इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म के साथ ही अनुष्का ने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) साइन किया था. फिल्म की सफलता के बाद उन्हें कई पुरुस्कार मिले, जिससे उन्हें नई पहचान मिली.
अनुष्का को अपनी पहली ही फिल्म के लिए फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री श्रेणियों में नामांकन मिला. उनकी यह फिल्म बॉक्सबस्टर साबित हुई. आज भी इस फिल्म को कल्ट क्लासिक मूवी कहा जाता है. बता दें कि इस फिल्म 7.2 IMDb रेटिंग मिली है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News