2 साल बाद बोनस शेयर दे रही कंपनी, 1 पर 1 शेयर फ्री देने का ऐलान, अब स्टॉक पर रहेगी नजर! – Hindustan

मुख्य बातें

Bonus Share News: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। चॉइस इंटरनेशनल (Choice International) ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:1 बोनस इश्यू को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास कंपनी का एक शेयर है तो आपको एक और शेयर फ्री में मिलेगा। बता दें कि कंपनी करीब दो साल बाद बोनस शेयर जारी करने जा रही है। इस खबर के बाद निवेशकों की नजर कंपनी के शेयर और बोनस की अगली तारीखों पर बनी हुई है। कंपनी के शेयर आज 1.8% गिरकर 743.05 रुपये पर आ गए थे।

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आपके लिए यह समझना जरूरी है कि 1:1 बोनस शेयर का मतलब क्या होता है। दरअसल, 1:1 बोनस इश्यू के तहत कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर एक शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर मुफ्त में दिया जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी निवेशक के पास चॉइस इंटरनेशनल के 100 शेयर हैं, तो बोनस इश्यू के बाद उसके डीमैट खाते में 100 अतिरिक्त शेयर जुड़ जाएंगे। यानी उसके कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 200 हो जाएगी। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि निवेशक के पैसे की वैल्यू सीधे दोगुनी हो जाएगी। बोनस शेयर जारी होने के बाद आमतौर पर शेयर की कीमत उसी रेशियो में एडजस्ट होती है।

कंपनी ने फिलहाल बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, लेकिन रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिसके आधार पर कंपनी यह तय करती है कि किन निवेशकों को बोनस शेयर मिलेंगे। कंपनी बाद में इस तारीख की जानकारी देगी। इसलिए निवेशकों को बोनस शेयर का फायदा पाने के लिए कंपनी की ओर से जारी होने वाले अगले अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।

बोनस शेयर का मतलब है कि कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को बिना अतिरिक्त पैसे लिए नए शेयर देती है। इसके लिए कंपनी अपने रिजर्व और जमा किए गए मुनाफे का इस्तेमाल करती है। आमतौर पर कंपनियां अपने शेयरधारकों को फायदा पहुंचाने और बाजार में शेयरों की संख्या बढ़ाने के लिए बोनस इश्यू जारी करती हैं। इसे कंपनी के कारोबार और भविष्य की संभावनाओं को लेकर भरोसे के संकेत के तौर पर भी देखा जाता है।

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News