2018 का वो हत्या कांड, जिससे दहल उठी थी पूरी दिल्ली, जब एक ही घर में मिलीं 11 लाशें, Netflix पर देखें यह 3 एपिसोड वाली डॉक्यू-सीरीज – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Best Psychological Thriller Documentary Netflix: अगर आप खौफनाक फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो Netflix पर यह डॉक्यू-सीरीज आपको काफी पसंद आ सकती है. इस हत्याकांड ने पूरी दिल्ली को हिला दिया था. सीरीज में एक एक व्यक्ति से उस दौरान की घटना के बारे में पूछा गया था.
Netflix पर कई खौफनाक फिल्में और सीरीज आती रहती हैं. अगर आप भी इस तरह की चीजें देखना पसंद करते हैं तो यह 3 एपिसोड वाली डॉक्यू सीरीज जरूर देखें. यह आपके रोंगटे खड़े कर देगी.
इस डॉक्यू-सीरीज का नाम है House of Secrets: The Tyari Murders. इसमें दिल्ली के प्रसिद्ध बुराड़ी कांड के बारे में जिक्र किया गया है. इसमें असल घर से लेकर वकील, पुलिस और पत्रकारों से सीधा बात कर डॉक्यूमेंट्री के तौर पर बनाया गया है.
इस डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत में ही इसे बनाने का मकसद बताया गया है. इसे तथ्य और अंधविश्वास के पमाने पर तौला गया है और दर्शकों को अपनी अपनी राय बनाने की स्वतंत्रता दी गई है.
यह 3 एपिसोड वाली सीरीज इतनी खौफनाक इसलिए है, क्योंकि दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 1 जुलाई 2018 को एक ही परिवार के 11 सदस्यों के शव संदिग्ध अवस्था में लटके हुए मिले. यह हत्याएं थी, लेकिन हत्यारे ने खुद भी खुदखुशी कर ली थी.
डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया कि कैसे जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि पूरा परिवार अंधविश्वास और काला जादू से जुड़ा था. कई लोगों का कहना है कि बुरी आत्माओं ने परिवार के सदस्यों की जान ली. तो कुछ का कहना है कि मानसिक स्थिति सही ना होने की वजह से ऐसा हुआ.
इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा और आप भी कंन्फ्यूज हो जाएंगे कि आखिर सच क्या है. क्योंकि इसमें सभी पहलुओं को बड़ी बारीकी से छुआ गया है. बता दें कि इस सीरीज का निर्देशन लीना यादव और अनुभव चोपड़ा ने किया है.
इस पूरी डॉक्यू-सीरीज को 7.4 IMDb रेटिंग मिली है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं. बता दें कि इसका संगीत ए आर रहमान ने तैयार किया है. 11 लोगों की हत्याओं का यह अजीबो-गरीब केस आपको खौफ से भर देगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News