2026 में नई हीरोइनों संग जमेगी सनी देओल-सलमान खान और इन 5 स्टार्स की जोड़ी – Asianet News Hindi

सनी देओल और मोना सिंह पहली बार फिल्म बॉर्डर 2 में साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बता दें कि ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। हाल ही में मूवी का शानदार टीजर रिलीज किया गया था।
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी भी 2026 में देखने को मिलने वाली है। दोनों फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे। ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का टीजर रिवील किया गया था।
ये भी पढ़ें… 2025 में आई रियल स्टोरी पर बनी 6 फिल्में, कोई फंसी विवाद में किसी ने BO पर जमाया रंग
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी भी पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म आवारापन 2 में दिखाई देंगे। फिल्म 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल मूवी की शूटिंग जारी है।
सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहली बार साथ में धमाल मचाते नजर आएंगे। दोनों फिल्म पति पत्नी और वो 2 में दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो फिल्म 4 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इसकी शूटिंग अभी चल रही है।
पूजा हेगड़े और वरुण धवन भी 2026 में साथ में नजर आने वाले हैं। बता दें कि दोनों फिल्म है जवानी तो इश्क होना में नजर आएंगे। फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।
साई पल्लवी और रणबीर कपूर की जोड़ी को साथ देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। दोनों फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 2026 की दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी भी 2026 में साथ नजर आने वाली है। दोनों फिल्म दो दीवाने शहर में दिखाई देंगे। ये फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें… कौन है ये डायरेक्टर जिसने रणवीर सिंह की धुरंधर के लिए कही इतनी बड़ी बात और क्यों?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News