मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने मंगलवार को अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव व विभागाध्यक्षों के साथ आईएएस अधिकारियों का टेस्ट ले लिया। करीब 50 आईएएस अधिकारियों की बैठक से दो घंटे पहले, यानी दोपहर 3:30 बजे, मुख्य सचिव ने भारत सरकार द्वारा जारी दो सर्कुलर आईएएस अधिकारियों के वॉट्सएप ग्रुप पर डाले।
जब 5:30 बजे मंत्रालय में मीटिंग शुरू हुई तो उन्होंने पूछ लिया कि किस-किस ने ये सर्कुलर पढ़े हैं। एक-दो लोगों ने ही हाथ उठाया तो बर्णवाल ने कहा, अभी सारे अधिकारी बैठक में नहीं आए हैं, इसलिए आप लोग पढ़ लीजिए।
12 पेज का एक सर्कुलर 12 जून 2026 का है। यह डॉ. टी. वी. सोमनाथन का है। इसमें बताया गया है कि मीटिंग कैसे ली जाती है। दूसरा 10 पेज का सर्कुलर कैबिनेट सेक्रेटरी ने जारी किया है। इसमें पावर डेलीगेट करने की बात है। बहरहाल, बाकी अफसरों ने बाद में सर्कुलर पढ़े। मुख्य सचिव ने करीब पौन घंटे की बैठक में सरकार की प्राथमिकताओं पर बात की।
मुख्य सचिव के बड़े टिप
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.