Theme
Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…
hindi news
india
23 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में शुक्रवार रात उस समय तनाव का माहौल बन गया जब दो गुटों के बीच झड़प हो गई। राजेबागस्वार फुटबॉल क्लब की वर्षगांठ के मौके पर सिद्धार्थनगर कमान के पास बनाए गए मंच को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस झड़प में चार पुलिसकर्मियों समेत कुल 10 लोग घायल हो गए। भीड़ ने एक टेंपो और एक कार में आग लगा दी, जबकि कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घटना रात लगभग 11 बजे शुरू हुई और पुलिस को हालात पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पोस्ट किया कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं सर्जियो गोर को भारत गणराज्य में हमारे अगले अमेरिका के राजदूत और दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत के रूप में पदोन्नत कर रहा हूं। दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि मेरे पास कोई ऐसा व्यक्ति हो जिस पर मैं पूरी तरह से भरोसा कर सकूं कि वह मेरे एजेंडे को पूरा करेगा और अमेरिका को फिर से महान बनाने में हमारी मदद करेगा। कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी राज्य बिहार में राहुल गांधी की अगुवाई में जारी वोटर अधिकार यात्रा में भाग लेंगे। कांग्रेस ने दावा किया कि वोट चोरी के खिलाफ यह यात्रा एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है। विपक्षी पार्टी ने यह भी घोषणा की कि तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के उसके मुख्यमंत्री भी इस यात्रा में भाग लेंगे। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चूंकि वोटर अधिकार यात्रा वोट चोरी के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है, जो न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत के लोगों को आकर्षित कर रही है, इसलिए आने वाले सप्ताह में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के प्रमुख नेता इस यात्रा में शामिल होंगे।
Updated Aug 23, 2025, 09:12 AM IST
23 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: कोल्हापुर में दो गुटों में झड़प, 10 लोग घायल, भारत में अमेरिका के अगले राजदूत होंगे सर्जियो गोर, ट्रंप ने किया ऐलान; बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे स्टालिन, हेमंत सोरेन और प्रियंका गांधी
23 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में शुक्रवार रात उस समय तनाव का माहौल बन गया जब दो गुटों के बीच झड़प हो गई। राजेबागस्वार फुटबॉल क्लब की वर्षगांठ के मौके पर सिद्धार्थनगर कमान के पास बनाए गए मंच को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस झड़प में चार पुलिसकर्मियों समेत कुल 10 लोग घायल हो गए। भीड़ ने एक टेंपो और एक कार में आग लगा दी, जबकि कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घटना रात लगभग 11 बजे शुरू हुई और पुलिस को हालात पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पोस्ट किया कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं सर्जियो गोर को भारत गणराज्य में हमारे अगले अमेरिका के राजदूत और दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत के रूप में पदोन्नत कर रहा हूं। दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि मेरे पास कोई ऐसा व्यक्ति हो जिस पर मैं पूरी तरह से भरोसा कर सकूं कि वह मेरे एजेंडे को पूरा करेगा और अमेरिका को फिर से महान बनाने में हमारी मदद करेगा। कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी राज्य बिहार में राहुल गांधी की अगुवाई में जारी वोटर अधिकार यात्रा में भाग लेंगे। कांग्रेस ने दावा किया कि वोट चोरी के खिलाफ यह यात्रा एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है। विपक्षी पार्टी ने यह भी घोषणा की कि तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के उसके मुख्यमंत्री भी इस यात्रा में भाग लेंगे। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चूंकि वोटर अधिकार यात्रा वोट चोरी के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है, जो न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत के लोगों को आकर्षित कर रही है, इसलिए आने वाले सप्ताह में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के प्रमुख नेता इस यात्रा में शामिल होंगे।
- भारत में अमेरिका के अगले राजदूत होंगे सर्जियो गोर, ट्रंप ने किया ऐलान
- बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे स्टालिन, हेमंत सोरेन और प्रियंका गांधी
- पंजाब: होशियारपुर में एलपीजी टैंकर में आग लगने से दो लोगों की मौत
- एनसीआरटीसी ने नमो भारत स्टेशन पर फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया
- घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी: ईडी ने धनशोधन के 22 मामले दर्ज किए
भाकपा नेता सुरवरम सुधाकर रेड्डी का निधन
लातूर में 550 किलोग्राम प्रतिबंधित एकल-उपयोग प्लास्टिक बैग जब्त
पश्चिमी न्यूयॉर्क में अंतरराज्यीय राजमार्ग पर बस पलटने से पांच लोगों की मौत
घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी: ईडी ने धनशोधन के 22 मामले दर्ज किए
एनसीआरटीसी ने नमो भारत स्टेशन पर फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया
पंजाब: होशियारपुर में एलपीजी टैंकर में आग लगने से दो लोगों की मौत
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे स्टालिन, हेमंत सोरेन और प्रियंका गांधी
भारत में अमेरिका के अगले राजदूत होंगे सर्जियो गोर, ट्रंप ने किया ऐलान
विपक्ष की बात सुनेंगे, लेकिन राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं… केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
सरकार ने TikTok से नहीं हटाई रोक, प्रतिबंध अभी भी जारी; आधिकारिक सूत्रों ने दी जानकारी
मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं, भाजपा-RSS से हाथ मिलाने का सवाल ही नहीं… कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इस्तीफा देने के बाद अचानक कहां गायब हो गए धनखड़, क्या कर रहे हैं? मिल गए सभी सवालों के जवाब
तेजस्वी यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! PM मोदी के खिलाफ पोस्ट को लेकर गढ़चिरौली में FIR दर्ज
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited