click this icon for latest updates
अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय मूल की 53 वर्षीय मीनू बत्रा को अचानक हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है. वह टेक्सास में कोर्ट इंटरप्रेटर के रूप में काम करती थीं और पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं की एकमात्र लाइसेंस प्राप्त अनुवादक मानी जाती हैं. उन्होंने कई सालों तक इमिग्रेशन कोर्ट में सैकड़ों लोगों की मदद की, लेकिन अब खुद कानूनी संकट में फंस गई हैं. 17 मार्च को मीनू बत्रा टेक्सास के हार्लिंजेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मिल्वौकी जा रही थीं. उसी दौरान ICE अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और हथकड़ी लगाकर हिरासत में ले लिया. उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उनके पास वैध दस्तावेज और काम करने की अनुमति है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. बाद में उन्हें रेमंडविल स्थित एल वल्ले डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया.
जेल से बातचीत में मीनू बत्रा ने इस घटना को अजीब और परेशान करने वाला बताया. उनका कहना है कि उन्हें अपराधी की तरह ट्रीट किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि हिरासत में शुरुआती 24 घंटे तक उन्हें खाना-पानी नहीं दिया गया और उनकी दवाइयां भी रोकी गईं. इतना ही नहीं, अधिकारियों ने उनसे हाथ पीछे कर फोटो खिंचवाए, जिससे ऐसा लगे कि वे अभी भी हथकड़ी में हैं. इससे उन्हें काफी अपमानित महसूस हुआ.
मीनू बत्रा 1991 में अमेरिका आई थीं, जब उनके माता-पिता 1984 के दंगों में मारे गए थे. उन्होंने अमेरिका में ही अपनी जिंदगी बनाई, चार बच्चों की परवरिश की और समाज में अपनी पहचान बनाई. उनके बेटे ने हाल ही में अमेरिकी सेना जॉइन की है. साल 2000 में कोर्ट ने उन्हें भारत भेजने से रोकने का आदेश दिया था, क्योंकि वहां उन्हें खतरा हो सकता था. इस आदेश के कारण उन्हें भारत वापस नहीं भेजा जा सकता, जब तक केस दोबारा नहीं खोला जाए.
अब मीनू बत्रा ने अपनी हिरासत को चुनौती देते हुए अदालत में याचिका दायर की है. उनके वकील का कहना है कि सरकार उन्हें किसी तीसरे देश में भेजने की कोशिश कर सकती है, क्योंकि उनके केस को फिर से नहीं खोला गया है. पिछले कुछ समय में अमेरिका ने कई देशों के साथ समझौते किए हैं, जहां डिपोर्ट किए गए लोगों को भेजा जा सकता है. ऐसे में मीनू बत्रा को अब भी यह नहीं बताया गया है कि उन्हें आगे कहां भेजा जाएगा, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है.
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
ईरान ने पूरी तरह खोला होर्मुज का रास्ता, इजरायल-लेबनान में सीजफायर के बाद अब बिना रोकटोक गुजरेंगे जहाज
कितने साल में खत्म होगी तेल-गैस की किल्लत? ईरान युद्ध के असर पर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख का बड़ा दावा
क्या पूरे मिडिल ईस्ट में आ जाएगी स्थायी शांति, लेबनान-इजरायल में सीजफायर, ईरान-अमेरिका की डील भी जल्द संभव?
चीन की युआन वाली साजिश, क्या है पांडा बॉन्ड, जिसके वित्तीय जाल में फंस रहे कई देश!
बाइक, बुलेट और 8 मर्डर… कैसे पाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावर' दे रहे मिशन मोस्ट वांटेड को अंजाम?
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.