कृपया धैर्य रखें।
SC ST Residential School Bihar:बिहार सरकार की ओर से पूरे राज्य में अनुसूचित जाति और जनजाति समाज के बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए आवासीय शिक्षा प …और पढ़ें
Government Hostel Scheme Bihar: आवासीय शिक्षण की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। SC ST Residential School Bihar: बिहार सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग से आने वाले बच्चों को सामाज की मुख्यधारा में लाने के लिए कई सुविधाएं प्रदान कर रही है। उनके लिए आवासीय शिक्षण की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।
समस्तीपुर जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष नई उम्मीद लेकर आ रहा है। सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय अम्बेडकर आवासीय विद्यालय और छात्रावास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। इस वर्ष 2460 विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, यूनिफॉर्म, जूते और पाठ्यपुस्तकों की सुविधा मिलने की संभावना है।
जिले में निर्माणाधीन तीन राजकीय अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में इस वर्ष पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है। इनमें कल्याणपुर और विभूतिपुर स्थित विद्यालयों का भवन लगभग तैयार हो चुका है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भवन निर्माण विभाग द्वारा इन्हें संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा। इसके बाद नए शैक्षणिक सत्र से संचालन शुरू किया जा सकता है।
इन दोनों विद्यालयों में 720 बेड की छात्रावास सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा शिवाजीनगर, कल्याणपुर और मोहिउद्दीननगर में 100-100 बेड के छात्रावास भी तैयार हो चुके हैं, जिनका इस वर्ष शुभारंभ होने की संभावना है। इन व्यवस्थाओं से एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।
जिले में तीन राजकीय अम्बेडकर आवासीय विद्यालय खोलने की अनुमति दी गई थी। इनमें से उजियारपुर स्थित विद्यालय का शुभारंभ पिछले वर्ष हो चुका है। अब शेष दो विद्यालयों का निर्माण पूरा होते ही एक साथ नए सत्र में शिक्षण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इससे जिले के एससी-एसटी वर्ग के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
विद्यार्थियों की आवासीय सुविधा के लिए जिले में 12 नए छात्रावास स्वीकृत किए गए थे। इनमें से
इन छात्रावासों के पूर्ण होने के बाद जिले में अम्बेडकर छात्रावासों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी, जिससे एक साथ करीब 1600 विद्यार्थी लाभान्वित हो सकेंगे।
जिला कल्याण पदाधिकारी प्रसून परिमल ने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के उत्थान के लिए तीन राजकीय अम्बेडकर आवासीय विद्यालय खोलने की योजना है। एक विद्यालय का भवन तैयार है, जबकि दो निर्माणाधीन हैं। सभी स्थानों पर नए सत्र से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है। वहीं 12 नए छात्रावासों में से 8 पूरे हो चुके हैं और 3 पर काम चल रहा है।
एससी व एसटी वर्ग के छात्रों के ड्राप आउट की परेशानी को देखते हुए इस तरह की योजना बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इन सुविधाओं से स्थिति में सुधार होने की अपेक्षा की जा रही है।
बिहार सरकार द्वारा संचालित राजकीय अम्बेडकर आवासीय विद्यालय अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए हैं। इन विद्यालयों का लक्ष्य सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देकर मुख्यधारा से जोड़ना है।
इन विद्यालयों का संचालन राज्य सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है। यह विद्यालय पूर्णतः आवासीय होते हैं, जहां छात्रों को पढ़ाई से लेकर रहने-खाने तक की सभी सुविधाएं मुफ्त दी जाती हैं।
नए सत्र (जैसे 2025-26 या 2026-27) के लिए हर वर्ष
सरकारी स्तर पर सार्वजनिक की जाती है, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी इसका लाभ ले सकें।