रविवार रात नौवीं बार भारत ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। साढ़े चार घंटे चले इस फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 5 विकेट से हरा दिया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान ऐसे लम्हे देखने को मिले, जिन्होंने एशिया कप को और मजेदार बना दिया। पाकिस्तान के हारिस रऊफ को बोल्ड करने के बाद जसप्रीत बुमराह ने प्लेन क्रैश का इशारा किया। एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चैयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। फिर बगैर ट्रॉफी के ही सेलिब्रेशन शुरू कर दिया।
14 सितंबर को हुए पाकिस्तान से मैच के दौरान भारत ने जीत के बाद हैंडशेक से इनकार कर दिया था, फिर अपना ड्रेसिंग रूम भी बंद कर दिया था।
देखिए एशिया कप 2025 के टॉप मोमेंट्स 25 फोटोज में…
1. भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के सेलिब्रेशन किया
2. जीतने के बाद तिलक और टीम इंडिया का सेलिब्रेशन देखिए
3. रिंकू ने चौका लगाकर फाइनल जिताया
पूरे टूर्नामेंट टीम से बाहर रहने वाले रिंकू सिंह को हार्दिक पंड्या की चोट के कारण फाइनल में खेलने का मौका मिला। उन्होंने इस मौके को पूरी तरह भुनाया। रिंकू की बैटिंग तब आई जब भारत को आखिरी 6 बॉल पर 10 रन की जरूरत थी। हारिस रऊफ की चौथी गेंद पर रिंकू ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से चौका मारकर भारत को खिताब दिला दिया।
4. बुमराह ने रऊफ को बोल्ड करके प्लेन क्रैश का इशारा किया
5. हार्दिक 20 करोड़ की घड़ी पहनकर प्रैक्टिस करने उतरे
6. मैच-2: IND Vs UAE- लगातार 15 टॉस हारने के बाद सिक्का भारत के फेवर में गिरा
7. मैच-2: IND Vs UAE- सूर्या ने UAE कप्तान से कहा इधर मत देखना
UAE के खिलाफ मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के समय बिल्कुल मस्त मूड में नजर आए। सिक्का उछालने से पहले सूर्या ने मजाकिया अंदाज में UAE कप्तान मोहम्मद वसीम से कहा, इधर मत देखना। उनका यह हल्का-फुल्का मजाक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
8. मैच-2: IND Vs UAE- सूर्या ने अपील वापस ली, जुनैद आउट होने से बचे
भारत के दूसरे मैच में एक दिलचस्प घटना देखने को मिली। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पोर्ट्समैनशिप दिखाते हुए विपक्षी बल्लेबाज जुनैद के खिलाफ अपील वापस ले ली। दरअसल, गेंदबाजी के दौरान शिवम दुबे का रूमाल रनअप पर गिर गया था, जिससे बल्लेबाज डिस्टर्ब हो गए। इसी बीच विकेटकीपर संजू सैमसन ने जुनैद को रनआउट कर दिया था। लेकिन सूर्या ने फेयर प्ले को प्राथमिकता देते हुए अपील वापस ले ली।
9. मैच-6: IND Vs PAK- टॉस के वक्त कप्तानों की नजरें तक नहीं मिलीं
10. मैच-6: IND Vs PAK- सूर्या ने जीत भारतीय सेना को समर्पित की
11. मैच-6: IND Vs PAK- पाकिस्तानी कप्तान इंतजार करते रहे भारतीय प्लेयर्स ने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर दिया
12. मैच-10: PAK Vs UAE- एक घंटे देरी से शुरू हुआ मैच
13. मैच-10: PAK Vs UAE- कान पर बॉल लगने के कारण रिप्लेस हुए अंपायर
14. मैच-11: AFG Vs SL- राशिद ने बोल्ड होने का DRS लिया
15. मैच-11: AFG Vs SL- नबी ने 20वें ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए
16. मैच-12: IND Vs OMA- कुलदीप ने सूर्या को रिव्यू लेने के लिए उकसाया
17. मैच-12: IND Vs OMA- मैच के बाद सूर्या ने ओमान के प्लेयर्स से बातचीत की
18. मैच-13: SL Vs BAN- काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे श्रीलंकन प्लेयर्स
19. मैच-13: IND Vs PAK- साहिबजादा ने गन शॉट सेलिब्रशन किया
20. मैच-13: IND Vs PAK- नवाज की नजर हटी, रन आउट हुए
21. मैच-13: IND Vs PAK- शाहीन और गिल के बीच बहस हुई
22. मैच-13: IND Vs PAK- रऊफ की बहस का जवाब अभिषेक ने बैट से दिया
23. मैच-13: IND Vs PAK- रऊफ का विवादास्पद इशारा
24. मैच- 15: SL Vs PAK- अबरार-हसरंगा ने सेलिब्रेशन कॉपी कर एक-दूजे को चिढ़ाया
25. मैच-18: IND Vs SL- सुपर ओवर में शनाका रिव्यू लेकर रन आउट होने से बचे
सुपर-4 के आखिरी मैच में दसुन शनाका सुपर ओवर में रिव्यू लेकर रन आउट होने से बच गए। अर्शदीप सिंह की बॉल पर अंपायर ने शनाका को कैच आउट दिया, लेकिन शनाका ने तुरंत रिव्यू लिया। इस दौरान विकेटकीपर संजू सैमसन ने उन्हें रनआउट करने की कोशिश की, लेकिन रिव्यू पहले ही लिया जा चुका था, इसलिए बॉल डेड हो गई और थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया। हालांकि, अगली ही बॉल पर शनाका ने जितेश शर्मा को कैच दे दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.