गो सम्मान आव्हान अभियान के बैनर तले गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 27 जुलाई को शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान करीब एक लाख लोगों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा जाएगा, जिसे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया जाएगा। शनिवार शाम बिष्टूपुर स्थित चैम्बर भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में अभियान के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि संस्था लंबे समय से गौ संरक्षण, संवर्धन और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण अभियान चला रही है। इसके तहत पूरे जिले में हस्ताक्षर अभियान संचालित किया गया, जिसमें अबतक लगभग एक लाख लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि 27 जुलाई की सुबह 7 बजे टाटानगर गौशाला जुगसलाई से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा जुगसलाई के मुख्य मार्ग से होते हुए घोड़ा चौक तक पहुंचेगी। इसके बाद सभी कार्यकर्ता और समर्थक बसों के माध्यम से साकची स्थित बोधि मैदान पहुंचेंगे, जहां विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोग भी अभियान में शामिल होंगे। सुबह 8 बजे बोधि मैदान से सभी श्रद्धालु और अभियान से जुड़े सदस्य श्री राम-राम, जय-जय राम विजय मंत्र का सामूहिक जाप करते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। वहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play