Purnia News: स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, छह गिरफ्तार – Hindustan

Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान वाहन जांच के क्रम में दनसार के समीप एक स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम दनसार के समीप वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 300 एमएल विदेशी शराब और छह मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद वाहन में सवार छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डगरूआ निवासी प्रिंस कुमार, मधेपुरा निवासी कुमार गौरव आनंद, कटिहार निवासी छोटू कुमार, सरसी निवासी सोहन कुमार, हरदा बाजार निवासी मुकेश कुमार तथा रामदेली निवासी सुबोध कुमार सुमन के रूप में हुई है। इधर, जलालगढ़ पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में लखनारे निवासी बबलू विश्वास और भठेली निवासी वीरेंद्र प्रसाद मंडल शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News