29 अगस्त को लुधियाना के धांधरा में देश-विदेश के रेसलर्स का लाइव शो, 11 को दिल्ली में मेगा इवेंट – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | लुधियाना
भारत में प्रोफेशनल रेसलिंग को नई पहचान और बड़ा मंच देने के उद्देश्य से प्रो रेसलिंग रिबेलियन(पीडब्ल्यूआर ) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डब्लूडब्लूई एनएक्सटी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके स्टार रेसलर जीत रामा उर्फ सतेंद्र डागर ने कहा कि भारत में इस खेल को पसंद करने वाले दर्शकों की संख्या करीब 33 करोड़ है। इसके बावजूद देश में प्रो रेसलिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच नहीं मिल पाया है। पीडब्ल्यूआर इसी कमी को दूर करने की दिशा में काम कर रहा है।
जीत रामा ने बताया कि पीडब्ल्यूआर का उद्देश्य भारत में प्रो रेसलिंग को पीडब्ल्यूआर की तर्ज पर एक व्यवस्थित और लोकप्रिय मंच देना है, जहां देश के साथ-साथ विदेशों के रेसलर्स भी भारतीय दर्शकों के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। पीडब्ल्यूआर की इस मुहिम का अगला पड़ाव 29 अगस्त को लुधियाना के धांधरा गाँव में होने वाला रोड टू क्रांति लाइव प्रो रेसलिंग इवेंट है। शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के कई रेसलर्स रिंग में मुकाबला करते नजर आएंगे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रेसलर्स ने कहा कि लुधियाना का आयोजन केवल एक शो नहीं, बल्कि पीडब्ल्यूआर के बड़े मिशन की शुरुआत है। इसके जरिए दर्शकों को लाइव प्रोफेशनल रेसलिंग का अनुभव देने के साथ भारतीय रेसलर्स को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
लुधियाना के रोड टू क्रांति के बाद 11 सितंबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पीडब्ल्यूआर क्रांति मेगा इवेंट आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत के अलावा दुनिया के कई चर्चित प्रोफेशनल रेसलर्स के हिस्सा लेने की बात कही गई है। आयोजकों ने बताया कि क्रांति के जरिए भारत में प्रो रेसलिंग को बड़े स्तर पर ले जाने की कोशिश की जाएगी। इस मौके पर पीडब्ल्यूआर से जुड़े कई रेसलर्स और टीम के सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने रेसलिंग प्रशंसकों से 29 अगस्त को लुधियाना और 11 सितंबर को दिल्ली में होने वाले आयोजनों में पहुंचने की अपील की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News