3 जून 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव: आज भोपाल दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ की करेंगे शुरुआत | Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar – Jansatta

3 जून 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव (Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar) LIVE: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज भोपाल के दौरे पर रहने वाले हैं। जहां राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत करने वाले हैं। इस अभियान का उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना और समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व के रूप में मौका देना है। इसके साथ-साथ पार्टी में रहकर भितरघात करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाना भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पूर्वोत्तर में बारिश और बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में बाढ़ से प्रभावित होने वालों की संख्या 5 लाख से ज्यादा की हो गई है। जबकि 36 लोगों के मरने की जानकारी मिल रही है। कई जगहों पर भूस्खलन होने की भी घटना हुई है। पर्यटन के लिए गए बहुत से लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। प्रशासन ने सभी को सावधानी और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
कॉन्टेंट क्रिएटर शर्मिष्ठा पनोली मामले में मुख्य शिकायतकर्ता वहाजत खान के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने FIR दर्ज की है।
पूर्वोतर राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में बारिश और बाढ़ की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
राहुल गांधी आज भोपाल के दौरे पर रहने वाले हैं। जहां वो कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News