3 बार में 475 रुपये का डिविडेंड, कंपनी ने फिर किया 150 रुपये dividend का ऐलान; फायदा उठाने का आखिरी मौका आज – Hindustan

मुख्य बातें
Page Industries Ltd share price today: जॉकी ब्रांड के नाम से इनरवियर बेचने वाली कंपनी पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Page Industries Ltd) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 150 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। जिन निवेशकों को इस डिविडेंड का फायदा उठाना है उनके पास आज आखिरी मौका है। बता दें, यह कंपनी लगातार भारी-भरकम डिविडेंड अपने पोजीशनल निवेशकों को देती आ रही है।
पेज इंडस्ट्रीज ने दी जानकारी में बताया है कि एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 150 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 18 नवंबर यानी कल बुधवार को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है।
इससे पहले इस साल कंपनी के शेयर 3 बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुके हैं। पहली बार पेज इंडस्ट्रीज के शेयर फरवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर कंपनी ने 125 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया था। दूसरी बार कंपनी के शेयर मई के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। इस बार कंपनी ने 150 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को बांटा था। आखिरी बार स्टॉक अगस्त के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। इस बार कंपनी ने हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 200 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, तीनों बार का मिलाकर कंपनी ने एक शेयर पर 475 रुपये का डिविडेंड 2026 में दिया है।
आज 17 नवंबर को स्टॉक की कीमतों में बिकवाली देखी जा रही है। दोपहर में स्टॉक 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बीएसई में 30930 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक महीने में पेज इंडस्ट्रीज के शेयरों का दाम 14 प्रतिशत लुढ़क चुका है। 6 महीने में स्टॉक का दाम 15 प्रतिशत से अधिक गिरा है। एक साल में स्टॉक की कीमतों में 21 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
दो साल में Page Industries Ltd के शेयरों का दाम 31 प्रतिशत और 3 साल में 17 प्रतिशत गिरा है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अब भी 24 प्रतिशत का नुकसान है। बता दें, 10 साल में इस स्टॉक का दाम 136 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 215 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में कम है।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News