आगामी 30 अक्टूबर (सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती) से 27 नवंबर 2026 (क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जयंती) तक देशभर में ‘धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव माह’ हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। 30 अक्टूबर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और 27 नवंबर के मुख्य समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय हुआ है कि जन्मोत्सव माह के अंतर्गत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के अलावा चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, ग्वालियर, लखनऊ और देहरादून जैसे प्रमुख शहरों में भी आयोजन किए जाएंगे, जिनके लिए प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं।संगठन
के विस्तार हेतु बैठक में कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गईं। इसके तहत भूमिका यादव को उत्तराखंड की महिला संयोजिका, प्रोफेसर विकेश चौधरी (सहारनपुर) तथा पूर्व विधायक कमल मलिक (गढ़) को प्रदेश उपाध्यक्ष, और रविंद्र सिंह तोंगड़ (गौतमबुद्ध नगर) को राष्ट्रीय निदेशक नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. उमेश कुमार पटेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस बार जन्मोत्सव माह को ऐतिहासिक बनाने और 1857 की क्रांति में धनसिंह कोतवाल के अद्वितीय साहस व बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए देशव्यापी जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play