Bareily News: शाही में ओवरटेकिंग के चलते हादसा, उड़ गए बाइकों के परखच्चे – Hindustan

Bareily News: शाही। शाही में हुए हादसे की वजह तेज रफ्तार में उल्टी दिशा से ट्रक को ओवरटेक करना था। दोनों ही बाइकों की इतनी तेज रफ्तार में भिड़ंत हुई कि उनके परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक एक बाइक पर शाही के गांव सुल्तानपुर के चंद्रपाल व वीरपुर बकैनिया के अर्जुन सवार थे। बाइक अर्जुन चला रहा था और दोनों की बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और ड्राइवर साइड से ट्रक को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान सामने से आई दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में अर्जुन की मौत हो गई और चंद्रपाल घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक चंद्रपाल की शादी अर्जुन की बहन से तय हुई थी।

जल्दी ही शादी होने वाली थी लेकिन इसी बीच अर्जुन की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार धनेटा निवासी अंकित की मौत हो गई और राजेश घायल हो गई। वे दोनों शीशगढ़ की ओर से आ रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों बाइकों के टकराने से तेज धमाके जैसी आवाज हुई और दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाए गए हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटनाग्रस्त हुई दोनों बाइकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News