Meerut News: विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की वीडियो वायरल, 10 गिरफ्तार – Hindustan

Meerut News: लोहियानगर क्षेत्र के फफूंडा गांव में आपसी विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और कई राउंड फायरिंग हुई। घटना में दो लोगों को गोली लगने की सूचना है। घटनास्थल से कारतूस के खोखे मिलने और फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज मुकदमों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, आठ खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने नौ मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली हैं। दोनों पक्षों के कई आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने पहले पक्ष के मुकदमे में सावेज, फरमान, सानू और अजीम के साथ सज्जो व कल्लो को गिरफ्तार किया।
इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे और एक खोखा बरामद हुआ। दूसरे पक्ष के मुकदमे में जाहिद, शुऐब, शहजाद और दानिश को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक खोखा मिला। इस तरह दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नौ मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली हैं। सभी आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News