Bareily News: हार्टमैन रामलीला में रावण का पुतला दहन, मेला देखने उमड़ी भीड़ – Hindustan

Bareily News: बरेली। श्री रानी लक्ष्मीबाई रामलीला समिति चौधरी मोहल्ला की ओर से 459 वां विराट दशहरा मेला मनाया गया, जिसमें मंगलवार को दशहरा के अवसर पर रावण पुतला दहन हुआ। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल, मेयर डाक्टर उमेश गौतम, राज्य सभा सांसद श्रुति गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल आदि ने पुतला दहन किया। बड़ी दूर-दूर से लोग मेला देखने आए। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किये गये। मेला समिति के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा के नेतृत्व में भव्य मेला आयोजित किया गया। बरेली जिले का सबसे बड़ा मेला है। सबसे पुराना दशहरा मेला होता है। जिसमें बरेली ही नहीं आसपास के जिलों से भी लोग दशहरा के दिन आते हैं। मंगलवार को अंतिम दिन यहां शाम को छह बजे से लीला का मंचन शुरू हुआ। रामलीला में मंचन करने वाले कलाकारों ने अद्भुत प्रस्तुतियाँ देकर तालियां बटोरीl बदायूं के सांस्कृतिक कलाकारों ने काली लीला का मंचन किया। रण में कूद पड़ी महाकाली की सुंदर प्रस्तुति दी। राम और रावण का भीषण युद्ध हुआ। आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ। कंडील उड़ाए गये। इसके बाद वन एवं पर्यावरण मंत्री डाक्टर अरुण कुमार, मेयर डाक्टर उमेश गौतम, राज्य सभा सांसद श्रुति गंगवार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला दहन किया।

ग्राउंड में भ्रमण कर डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था परखी:-

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

डीएम अविनाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आदि प्रशासनिक टीमों ने पुलिस प्रशासन ने मेला ग्राउंड का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। इंस्पेक्टर राधेश्याम के नेतृत्व में जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात थे। मेला समाप्त के बाद भयंकर जाम लगा। जिससे खुलवाने में पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करने पड़ी। मेला में भीड़ के दौरान 12 अपनों से बिछुड़ गये। सुरक्षा कर्मियों और सिविल डिफेंस की टीमों ने उन बच्चों का एनाउंसमेंट कर परिवार से मिलवाया। इस बार मेला की सुरक्षा व्यवस्था में सिटी मजिस्ट्रेट अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की डयूटी भी लगाई थी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News