Published By: Rishabh Kumar | Updated: May 31, 2026, 6:28 PM
किचन में मसाले पीसने, चटनी बनाने और बैटर तैयार करने के लिए अच्छी मिक्सी होना बहुत जरूरी है. अगर आप कम बजट में नई टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस वाली मिक्सी ढूंढ रहे हैं, तो ये विकल्प आपके लिए काम के साबित हो सकते हैं. इस स्टोरी में हम आपको ऐसी ही कुछ मिक्सर ग्राइंडर्स के बारे में बता रहे हैं जो 3 हजार से भी कम की कीमत में आते हैं.
प्रेस्टीज की यह 750 वॉट मिक्सी तीन स्टेनलेस स्टील जार के साथ आती है. मसाले, चटनी और बैटर बनाने के लिए यह बढ़िया विकल्प है. मजबूत मोटर के कारण रोजाना इस्तेमाल में भी अच्छी परफॉर्मेंस देती है. ये मिक्सी अमेजन पर -44% डिस्काउंट के बाद ₹2,849 में मिल रही है.
बजाज का यह मॉडल छोटे और मीडियम परिवारों के लिए अच्छा माना जाता है. इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन किचन में कम जगह लेता है. दो जार के साथ आने वाली यह मिक्सी कम कीमत में भरोसेमंद प्रदर्शन देती है. 2 जार वाली ये मिक्सी फ्लिपकार्ट पर 15 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 2,837 रु का मिल रहा है.
बटरफ्लाई स्मार्ट मिक्सी 750 वॉट मोटर के साथ आती है. यह सूखे मसाले और गीली सामग्री दोनों को आसानी से पीस सकती है. कई जार विकल्प होने से यह किचन के अलग-अलग कामों में उपयोगी साबित होती है. मिंत्रा में छूट के बाद 2,925 रुपये में मिल रहा है.
अगर आप मिक्सी के साथ जूसर भी चाहते हैं तो यह मॉडल अच्छा विकल्प है. इसमें चार जार मिलते हैं और 750 वॉट की मोटर दी गई है. कम बजट में ज्यादा फीचर्स चाहने वालों के लिए यह सही है. फ्लिपकार्ट पर ऑफर के बाद 1,799 रु में ये मिक्सी मिल रही है.
रोजाना इस्तेमाल के लिए 500 से 750 वॉट मोटर वाली मिक्सी बेहतर रहती है. ज्यादा पावर वाली मोटर कठिन ग्राइंडिंग को आसान बनाती है और मशीन पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता. मिक्सी खरीदते समय स्टेनलेस स्टील जार वाले मॉडल चुनना अच्छा रहता है. ये लंबे समय तक चलते हैं और मसाले, चटनी या बैटर पीसने के दौरान बेहतर मजबूती प्रदान करते हैं. ऐसी मिक्सी चुनें जिसमें ओवरलोड प्रोटेक्शन दिया गया हो. यह मोटर को खराब होने से बचाता है. साथ ही कम से कम तीन जार वाला मॉडल चुनने पर अलग-अलग काम आसानी से किए जा सकते हैं.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED