Theme
hindi news
india
Updated Jan 4, 2025, 05:57 PM IST
4 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली चुनाव के बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का वाहन खाई में गिरने से तीन जवानों की मौत
हिंदी न्यूज़, 4 जनवरी 2025 मुख्य समाचार: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को घेरने के लिए पूर्व सांसदों को मैदान में उतारा है। तमिलनाडु के विरुधुनगर में शनिवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट के बाद छह श्रमिकों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ऐसा संदेह है कि विस्फोट रसायन मिश्रण की प्रक्रिया के दौरान हुआ और इससे कम से कम एक कमरा नष्ट हो गया और 6 मौतें हुईं। अमेरिका के वाशिंगटन में हुई गोलीबारी में कथित तौर पर कम से कम चार से पांच लोग घायल हो गए। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत अपराध स्थल पर पहुंचे, जहां अधिकारी घटना के आसपास की परिस्थितियों की सक्रियता से जांच कर रहे हैं।मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने लगभग 8:18 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:48 बजे) गोलीबारी की सूचना दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह 10:30 बजे ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की घनी परत छाई हुई है और शहर शीतलहर की चपेट में है।
- PM मोदी आज करेंगे ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन
- शीतलहर की चपेट में दिल्ली-NCR, छाई घने कोहरे की परत
- नीतीश की प्रगति यात्रा का दूसरा चरण आज से
- पंजाब के खनौरी में आज किसानों की महापंचायत
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का वाहन खाई में गिरने से तीन जवानों की मौत
नांदेड़ बम विस्फोट मामले में सभी नौ आरोपी बरी
बिहार: वैनिटी वैन के बारे में पूछने पर भड़क उठे प्रशांत किशोर
पंजाब: किसान संगठन की तीन महिला कार्यकर्ताओं की सड़क दुर्घटना में मौत
मालदा में टीएमसी पार्षद की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार: पुलिस
केंद्रीय मंत्री रीजीजू ने प्रधानमंत्री की ओर से अजमेर दरगाह में चादर चढाई
शिमला में जनवरी में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज
दिल्ली चुनाव के बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची
जालंधर में गोली लगने से दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
भारत ने 141 रन पर छह विकेट गंवाये
नहीं जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा- CM मोहन यादव
रिपब्लिकन माइक जॉनसन फिर चुने गए अमेरिकी सदन के अध्यक्ष
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर आउट किया
सिक्किम के राज्यपाल ने डोकलाम का दौरा किया, सेना के जवानों से बातचीत की
भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने की सीएम से मुलाकात, क्षेत्र के विकास पर की बात
इजरायल ने गाजा को फिर बनाया निशाना, 24 की मौत
माइक जॉनसन पुन: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर चुने गए
प्रतिष्ठित परमाणु वैज्ञानिक आर चिदंबरम का 88 वर्ष की आयु में निधन
बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के मामले में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार
झारखंड के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप
शीतलहर की चपेट में दिल्ली-NCR, छाई घने कोहरे की परत; कई उड़ानें हुई लेट
सरपंच हत्याकांड : एसआईटी ने तीन लोगों से पूछताछ की
पूरे उत्तर भारत में प्रचंड शीतलहर, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में छाया कोहरा
#WATCH | Delhi | A dense layer of fog blankets the national capital as a cold wave grips the city.
(Visuals from Dwarka area) pic.twitter.com/j27R6MXbtW
पंजाब के खनौरी में आज किसानों की महापंचायत
नीतीश की प्रगति यात्रा का दूसरा चरण आज से
शीतलहर की चपेट में दिल्ली-NCR, छाई घने कोहरे की परत
PM मोदी आज करेंगे ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन
मुंबई में 13 तो दिल्ली में 3 अवैध बांग्लादेशियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध दस्तावेजों के कारण लगे पुलिस के हत्थे
मंत्री पद न मिलने पर फिर छलका NCP नेता छगन भुजबल का दर्द, कैमरे पर खुलकर बताई नाराजगी की वजह
बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर Press Club of India और इंडियन वीमेंस प्रेस कॉर्प्स ने जताया कड़ा विरोध
राहुल गांधी से छात्रों ने पूछा BJP और कांग्रेस में क्या है अंतर? जानें नेता प्रतिपक्ष ने क्या दिया जवाब
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर 1 जवान शहीद
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited