Written By Shahzad Khan
Edited by: Shahzad Khan
भेड़िया का बनेगा सीक्वल? (PIC-amarkaushik. Instagram)
एक्टर वरुण धवन फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है. वरुण ने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में दी है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. लेकिन आज हम आपको एक्टर की एक ऐसी मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका 4 साल बाद सीक्वल बनने जा रहा है. इस फिल्म का दर्शक भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे है, वो और कोई नहीं बल्कि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘भेड़िया’ है. यह एक हॉरर कॉमेडी मूवी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.
आपको बता दें कि 4 साल बाद वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ का सीक्वल बनने जा रहा है. दरअसल, फिल्म के सीक्वल का ऐलान 3 साल पहले किया गया था. लेकिन इस मूवी का अभी तक कोई अता-पता नहीं है. लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने सीक्वल पर बड़ा अपडेट दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: Netflix पर आते ही छा गई थी 104 मिनट की ये थ्रिलर फिल्म ‘धमाका’, एक दिन की शूटिंग के लिए 2 करोड़ लेता था हीरो!
दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने ‘भेड़िया 2’ को लेकर कुछ अपडेट शेयर किया है, जिसके बाद एक्टर के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. बता दें कि 25 नवंबर 2022 में रिलीज हुई भेड़िया का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था, तो फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan), और कृति सेनन ने अहम किरदार निभाया था. इस मूवी में आपको हॉरर के साथ साथ जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलती है.
A post shared by Amar Kaushik (@amarkaushik)
आपको बता दें कि 25 नवंबर 2026 को फिल्म ‘भेड़िया’ को रिलीज हुए 4 साल पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके पर फिल्म के डायरेक्टर ने एक वीडियो शेयर कर ‘भेड़िया 2’ का अपडेट दिया है. डायरेक्टर ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में एक भेड़िया घर में घूमता हुआ नजर आता है और फिर वो टेबल पर चढ़कर दहाड़ता है. वीडियो शेयर करते हुए डायरेक्टर अमर कौशिक ने कैप्शन में लिखा, ‘भेड़िया इस बात से बहुत खुश नहीं हैं कि उनके लेखन में कितना समय लग रहा है… क्या करे? जल्द आ रहे हैं भेड़िया अंकल’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301