4 Feb Gold Silver Price LIVE: सस्‍ता या महंगा हो गया सोना-चांदी, जानें लेटेस्‍ट भाव – News24 Hindi

—विज्ञापन—
4 Feb Gold Silver Price: आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को म‍िल रही है. सोना 4,611 रुपये ऊपर होकर 158,420 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है और चांदी के भाव में सीधे 10,720 रुपये की तेजी देखी जा रही है. इसके साथ चांदी की कीमत 278,735 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर आ गई है.
सोने और चांदी के भाव में दो द‍िनों की ग‍िरावट के बाद 3 फरवरी को एक फ‍िर तेजी देखने को म‍िली. 3 फरवरी की फाइनल क्लोजिंग तक बाजार ने जबरदस्त बाउंस बैक किया. कल बाजार में जो उछाल आया, उसने पिछले कई दिनों के नुकसान की भरपाई कर दी. MCX पर अप्रैल फ्यूचर वाला सोना कल रात सोना 7% से ज्यादा की तेजी के साथ करीब 1.54 लाख प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. यह कल सुबह के मुकाबले करीब 8000 से 10000 रुपये की बढ़त है.
वहीं मार्च फ्यूचर वाली चांदी में तो कल रात तूफान था. यह 14.28% उछलकर करीब 2.70 लाख प्रति किलो पर बंद हुई. कल दिन के दौरान इसमें 31000 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी गई.
कल रात की इस तेजी के पीछे ये 3 बड़े कारण रहे:
लोअर सर्किट के बाद खरीदारी: सोमवार और रविवार को बाजार इतना गिर गया था कि भाव खरीदारी के लिए बहुत आकर्षक हो गए थे. बड़े फंड्स और ज्वेलर्स ने कल भारी मात्रा में सोना-चांदी खरीदा.
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% करने की खबर ने पूरे मार्केट सेंटिमेंट को पॉजिटिव कर दिया.
ग्लोबल मार्केट (COMEX): अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना फिर से $4,900/ounce के पार निकल गया, जिसका असर भारतीय MCX पर दिखा.

अगर आप इस बढ़ते भाव के बीच एक छोटी खरीदारी (जैसे अंगूठी या पतली चेन) का मन बना रहे हैं, तो आज के हिसाब से आपको 5 ग्राम सोने का गहना खरीदने के ल‍िए 84,125 रुपये खर्च करने होंगे. इसमें जीएसटी और मेक‍िंग चार्ज भी शाम‍िल हैं.
बाजार ने केविन वॉर्श के नाम को अब पचा लिया है और अब ध्यान वापस आर्थिक आंकड़ों पर है. भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद हालांकि रुपया मजबूत हुआ है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में सोने की बढ़ती कीमतों का असर भारतीय बाजार पर ज्यादा हावी रहा.
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की खबरें और बढ़ती हैं, तो सोना (24K) आज रात बंद होने तक यह 1,62,500 से 1,65,000 के स्तर को छू सकता है. चांदी 2,90,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर (Psychological Level) की ओर बढ़ रही है.
सोमवार और मंगलवार को सोने-चांदी के भाव अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गए थे. बड़े निवेशकों और ज्वेलर्स को लगा कि यह खरीदारी का सही मौका है. भारी मात्रा में हुई इस खरीदारी (Short Covering) ने कीमतों को फिर से ऊपर धकेल दिया है.
पिछले कुछ दिनों से डॉलर बहुत मजबूत था, लेकिन आज इसमें मुनाफावसूली (Profit Booking) देखी जा रही है. जब डॉलर कमजोर होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना खरीदना सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ जाती हैं.
कल रात अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की खबरों ने बाजार को डरा दिया है. अमेरिकी नौसेना द्वारा एक ईरानी ड्रोन को मार गिराने की खबर के बाद निवेशकों ने सेफ हेवन के रूप में सोने-चांदी की ओर रुख किया है. जब भी युद्ध या तनाव की स्थिति बनती है, सोने के दाम तेजी से बढ़ते हैं.
आज 4 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जो जोरदार तेजी (करीब 4-6%) दिख रही है, वह पिछले 3-4 दिनों की भारी गिरावट के बाद एक “शार्प रिकवरी” है.
चांदी की कीमत भी तेजी से 3 लाख प्रत‍ि क‍िलोग्राम की तरफ भाग रही है. अभी चांदी का दाम 12,985 रुपये ऊपर चल रही है. अभी 281,000 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के स्‍तर पर चांदी पहुंच गई है.
सोने के भाव में अभी 5,971 रुपये की तेजी देखने को म‍िल रही है. इसके साथ ही सोने का रेट 159,780 रुपये प्रति‍ 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है. यानी तेजी से यह 1.60 लाख रुपये के भाव की तरफ बढ़ रहा है.
अगले 1-2 हफ्ते में दाम में स्थिरता या बढ़ने की संभावना ज्यादा है. बजट में कस्टम ड्यूटी पर स्पष्टता और हालिया ट्रेड डील के बाद बाजार में मची अफरा-तफरी अब शांत हो रही है.
कॉपर के दाम में भी आज सुबह तेजी आई है. 13.75 रुपये की तेजी आने के बाद कॉपर की कीमत आज 1,296.80 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर आ गई है.
चांदी ने भी बाजार खुलते ही छलांग लगा दी. चांदी के भाव में 14737 रुपये की तेजी आई है. इसके साथ ही इसकी कीमत 282,752 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम हो गई है.
बाजार खुलने के कुछ म‍िनटों के भीतर ही सोने का भाव 6,246 रुपये ऊपर हो गया. इसके साथ ही सोना 160,055 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News