420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाई – Dainik Bhaskar

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 420 बोतल नेपाली देसी शराब और एक बाइक जब्त की गई है।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान उमगांव निवासी दीपक कुमार यादव के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एसएसबी की 48वीं वाहिनी महादेवपट्टी बीओपी के जवानों ने की।
जानकारी के अनुसार, तस्कर दीपक कुमार यादव नेपाल से बाइक पर शराब लेकर बॉर्डर पिलर संख्या 283 के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला था। एसएसबी को इसकी खुफिया सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर एसएसबी जवानों ने निर्धारित रास्ते पर घेराबंदी की और तस्कर को शराब व बाइक के साथ मौके पर ही दबोच लिया।
एसएसबी की पूछताछ में दीपक यादव ने बताया कि वह यह शराब नेपाल के जटही निवासी गुड्डू से लेकर उमगांव निवासी इंदल यादव को देने जा रहा था।
एसएसबी ने जब्त शराब, बाइक और गिरफ्तार तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस को सौंप दिया है। हरलाखी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News